Xiaomi के Poco ब्रांड का अगला फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi अपने हैंडसेट Poco F1 की सफलता के बाद Poco F2 लाने की तैयारी कर रही है, या फिर पोको लाइनअप का कोई नया फोन लाया जाए।

Xiaomi के Poco ब्रांड का अगला फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
  • Poco F1 की कीमत अब 20,999 रुपये से शुुरू होती है
  • Poco F1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला एक किफायती फोन है
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi अपने हैंडसेट Poco F1 की सफलता के बाद Poco F2 लाने की तैयारी कर रही है, या फिर पोको लाइनअप का कोई नया फोन लाया जाए। चीनी कंपनी ने इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। लेकिन पोको इंडिया ने जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने सोमवार को ट्वीट करके नए पोको स्मार्टफोन के लाए जाने की ओर इशारा दिया। याद रहे कि कंपनी ने Poco F1 को इस साल अगस्त महीने में 20,999 रुपये में लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें तो Xiaomi Poco F1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन वनप्लस 6टी और अन्य मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चुनौती देता है।

सी मनमोहन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पोको इंडिया भारतीय मार्केट में नया पोको मॉडल लाने की तैयारी में है। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे पास आपलोगों के लिए एक सरप्राइज़ है। नया पोको आने वाला है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं?"

अक्टूबर महीने में Flipkart से इशारा मिला था कि अगले 8 महीने में Poco F1 का अपग्रेड आ सकता है। दरअसल, ऑनलाइन मार्केटिंग पॉलिसी ने बायबैक गारंटी पॉलिसी जारी किया था जिससे नए पोको फोन के जल्द आने का पता चला।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने अपने पहले स्मार्टफोन Poco F1 को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। हैंडसेट के चार वेरिएंट उतारे गए थे। फोन 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी और 6.18 इंच का डिस्प्ले है।

वैसे, लॉन्च के वक्त Poco F1 की शुरुआती कीमत 20,999 थी। हालांकि, इस महीने ही Poco ने इस फोन के सभी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती करने की जानकारी दी। इस हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 अपडेट मिल चुका है।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे बाद में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 का अपडेट मिल गया। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
  2. FUJIFILM ने Rs 10 हजार की रेंज में लॉन्च किया instax mini 13 इंस्टेंट कैमरा, फोटो खींचने के साथ करेगा प्रिंट भी!
  3. Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh होगी बैटरी!
  4. Oppo Watch X3 लॉन्च, गजब हेल्थ फीचर्स के साथ डॉक्टर से रखेगी दूर, 16 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  5. Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
  6. अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे
  7. Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कीमत Rs 20 हजार से कम!
  8. OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा
  9. Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 50MP ट्रिपल कैमरा!
  10. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »