Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?

Poco ने हाल ही भारत में Poco X8 Pro Max लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Oppo Reno 15C 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 08:33 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G

Photo Credit: Poco/Oppo/Xiaomi

Poco ने हाल ही भारत में Poco X8 Pro Max 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Oppo Reno 15C 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G से हो रही है। Poco X8 Pro Max 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर से लैस है। जबकि Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है। आइए Poco X8 Pro Max, Oppo Reno 15C 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Poco X8 Pro Max 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756×1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Poco X8 Pro Max 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। जबकि Oppo Reno 15c 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 बेस्ड पर HyperOS 2 पर चलता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Poco X8 Pro Max 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा सेटअप

Poco X8 Pro Max 5G के रियर में f/1.51 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo Reno 15c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Poco X8 Pro Max 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Oppo Reno 15c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Poco X8 Pro Max 5G  में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo Reno 15c 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Poco X8 Pro Max 5G में 5जी वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Oppo Reno 15c 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Bad
  • Cameras could be better
  • Bloatware heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

9000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium Design
  • Bright AMOLED display
  • Decent day-to-day performance
  • Good daylight camera performance
  • Good Battery Life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • Ships with Android 15
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.