POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G में 10,000mAh के करीब बड़ी बैटरी मिलती है। जानिए Display, Performance, Camera और Charging में कौन आगे है।
POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G में बड़ी बैटरी का मुकाबला
10,000mAh के आसपास की बैटरी वाले स्मार्टफोन अब उन यूजर्स के लिए खास ऑप्शन बन गए हैं जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं है। इसी कैटेगरी में अब POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। POCO ने X8 Power 5G को 4 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च किया है, जिसमें 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दूसरी तरफ, Realme P4 Power 5G में 10,001mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Dimensity 7400 Ultra और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। हालांकि दोनों फोन का फोकस बड़ी बैटरी पर है, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, चार्जिंग, कनेक्टिविटी और वजन में काफी अंतर है। चलिए इस अंतर को विस्तार से समझते हैं।
सबसे पहले कीमत की बात करें तो POCO X8 Power 5G की भारत में शुरुआती कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए ₹35,999 है, जबकि 8GB+256GB मॉडल ₹38,999 में आता है। लॉन्च ऑफर में कंपनी ने कूपन और बैंक ऑफर भी दिए हैं, जिससे इफेक्टिव कीमत कम हो सकती है। फोन की बिक्री 11 सितंबर से शुरू होगी।
वहीं Realme P4 Power 5G के 8GB+128GB वेरिएंट को वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹32,999 है। 8GB+256GB मॉडल ₹34,999 और 12GB+256GB वेरिएंट ₹37,999 का है।
POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2772×1280 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 3200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है और इसमें Dolby Vision, HDR10+ तथा Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
इसके मुकाबले Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है, टच सैंपलिंग 240Hz तक जाती है और APL ब्राइटनेस 6500 निट्स तक पहुंचती है। स्क्रीन 10-बिट कलर, 1.07 Billion कलर्स और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।
POCO X8 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें चार Cortex-A78 कोर 2.6GHz तक और चार Cortex-A55 कोर 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलते हैं। फोन में LPDDR5X RAM है, लेकिन बेस वेरिएंट में UFS 2.2, जबकि ऊपर के वेरिएंट्स में UFS 4.1 स्टोरेज टाइप मिलता है।
दूसरी तरफ Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ HyperVision+ AI Chip भी मौजूद है। RAM LPDDR4X और स्टोरेज UFS 3.1 है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर आधारित हैं। POCO X8 Power 5G में HyperOS 3 मिलता है और इसके लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट की जानकारी दी गई है। Realme P4 Power 5G realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने 3 बड़े Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
POCO X8 Power 5G के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.5 अपर्चर और OIS के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
Realme P4 Power 5G में भी 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। रियर कैमरा 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है और यह 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड करता है।
दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत उनकी बड़ी बैटरी है। POCO X8 Power 5G में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। इसे 100W HyperCharge का सपोर्ट मिलता है और फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी कर सकता है। यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
Realme P4 Power 5G में 10,001mAh की बैटरी है, यानी कागज पर POCO से सिर्फ 1mAh ज्यादा। इसमें 80W Ultra Charge मिलता है और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है। Realme ने All-scenario Bypass Charging दिया है, जो गेमिंग के अलावा वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और नेविगेशन जैसे इस्तेमाल के दौरान भी काम करता है।
POCO X8 Power 5G में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और IR Blaster जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें USB Type-C पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Realme P4 Power 5G में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C मिलता है। फोन में IR Remote और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, लेकिन NFC सपोर्ट नहीं मिलता।
इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद दोनों फोन का वजन बहुत ज्यादा अलग नहीं है। POCO X8 Power 5G का डायमेंशन 163.44×78.27×8.65mm है और वजन 229 ग्राम है। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
वहीं Realme P4 Power 5G का डायमेंशन 162.26×76.15×9.08mm है और इसका वजन करीब 219 ग्राम है। यानी Realme फोन करीब 10 ग्राम हल्का है, हालांकि इसकी मोटाई POCO से थोड़ी ज्यादा है। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।