Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक

सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh की होगी। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी आने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 Power में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है।
  • कंपनी फोन को IP68 और IP69 रेटिंग से लैस कर सकती है।
  • मिल सकते हैं 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच।

Poco X8 Power कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे धांसू फीचर्स के साथ ब्रांड जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है।

Photo Credit: Xiaomi

Poco X8 Power कंपनी का अगला स्मार्टफोन बनकर जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। इस सीरीज में कंपनी अभी तक दो मॉडल्स पहले ही लॉन्च कर चुकी है जिसमें Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल है। Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC मिलता है और 6500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Poco X8 Pro Max 5G में 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है और 9000mAh की विशाल बैटरी यह कैरी करता है। लेकिन कथित अपकमिंग फोन Poco X8 Power को 10,000mAh बैटरी के साथ लीक किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Poco X8 Power Launch, Features (Expected)

Poco X8 Power कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे धांसू फीचर्स के साथ ब्रांड जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक्सक्लूसिव तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। फोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। इसमें AMOLED पैनल मिलने वाला है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह 3840Hz PWM डिमिंग मिल सकती है। फोन में Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी भी मिलेगी। 

Exclusive ✨
POCO X8 Power to launch with 10000mAh battery very soon!!

• 6.83" 1.5K 120Hz AMOLED
• 3840hz PWM, GG Victus 2
• SD 6 Gen 5
• LPDDR5x + UFS 4.0 (UFS 2.2 in lower variant)
• 50MP Main + 8MP UW
• 32MP front
• 10,000mAh
• IP68/69, 8.68mm
• 4+6 OS updates…

— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) August 20, 2026

Poco X8 Power प्रोसेसर के बारे में कहा गया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आएगा। इसके साथ में कंपनी LPDDR5x रैम दे सकती है, और UFS 4.0 स्टोरेज दे सकती है। 

Advertisement

Poco X8 Power में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर होगा। यह फोन का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। 

सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh की होगी। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी आने की संभावना है। कंपनी फोन को IP68 और IP69 रेटिंग से लैस कर सकती है। धूल और पानी से रसिस्टेंस को यह सपोर्ट करेगा। फोन के साथ 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलने की बात टिप्स्टर ने कही है। फोन की मोटाई 8.68mm बताई गई है। 

Poco X8 Pro Max 5G जैसे स्पेसिफिकेशंस लगभग इसमें मिल सकते हैं। Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन भी Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है। इसमें 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12GB LPDDR5x Ultra RAM है और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 9,000mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। साथ ही 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी है। 

Advertisement

Poco X8 Pro Max 5G में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। इसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Bad
  • Cameras could be better
  • Bloatware heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

9000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Polished and premium IP69K-rated design
  • Dolby Vision, HDR10+ certified display
  • Software feels fluid and smooth
  • Gaming-grade performance
  • Bad
  • Loaded with preinstalled third-party apps
  • Spammy notifications and ads
  • Average selfie and ultrawide cameras
  • Gets hot when using the camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.