Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत

Poco ने ग्लोबल बाजार में अपना बजट स्मार्टफोन Poco X8 5G पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 08:51 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Poco X8 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco X8 5G में 8340mAh की बैटरी आती है।

Poco X8 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Poco

Poco ने ग्लोबल बाजार में अपना बजट स्मार्टफोन Poco X8 5G पेश कर दिया गया है। F9 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8340mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 5 4nm मोबाइल प्रोसेसर के साथ आता है। आइए Poco X8 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco X8 5G Price

Poco X8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 269 (लगभग ₹25,540), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 299 (लगभग ₹28,385), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 349 (लगभग ₹33,135) है। जल्द ही इस फोन की बिक्री शुरू होगी और यह फोन भारत में बड़ी बैटरी के साथ 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

Poco X8 5G Features & Specifications

Poco X8 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। डिस्प्ले HDR10+ के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस किया गया है। इसमें Adreno GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 5 4nm मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB / 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2/256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hyper OS 3 के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। यह फोन 8340mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो F9 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.45 मिमी, चौड़ाई 78.27 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 223 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.