Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Poco ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Poco X8 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco X8 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट है।
  • Poco X8 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Poco X8 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Poco X8 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में 9000mAh की बैटरी आती है जो कि 67W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Poco X8 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco X8 5G Price

Poco X8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹32,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 11 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत 2,000 कूपन डिस्काउंट, 1 हजार बैंक/एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिल रहा है। यह फोन फियरी ऑरेंज, ब्लैक और फ्रॉस्ट व्हाइट में आता है।

Advertisement

Poco X8 5G Features & Specifications

Poco X8 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट के साथ Adreno GPU से लैस किया गया है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2/256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X8 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.45 मिमी, चौड़ाई 78.27 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 223 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 9000mAh की बैटरी आती है जो कि 67W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.