• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, 108MP कैमरे वाले Poco X7 Pro का लॉन्च अब बेहद करीब! एक साथ मिले कई सर्टिफिकेशन्स

12GB रैम, 108MP कैमरे वाले Poco X7 Pro का लॉन्च अब बेहद करीब! एक साथ मिले कई सर्टिफिकेशन्स

इंडोनेशियन अथॉरिटी TKDN के सर्टिफिकेशन ने इसकी अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके देश में अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

12GB रैम, 108MP कैमरे वाले Poco X7 Pro का लॉन्च अब बेहद करीब! एक साथ मिले कई सर्टिफिकेशन्स

Poco X7 Pro को X6 Pro (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Poco X7 Pro को एक के बाद एक कई सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुए हैं
  • FCC में इसे कथित तौर पर 2412DPC0AG मॉडल नंबर के साथ देखा गया है
  • इसके दो वेरिएंट्स - 8GB + 256GB और 12GB + 512GB में आने की उम्मीद है
विज्ञापन
Poco X7 सीरीज में कई मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनके आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में वेनिला मॉडल के साथ-साथ X7 Neo, X7 Pro और एक स्पेशल X7 Pro Iron Man Edition को लेकर कई लीक्स और अफवाह सामने आ चुके हैं। हालिया समय में Poco X7 Pro को FCC, NBTC, TDRA और IMEI डेटाबेस पर देखा जा चुका है। इन सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से अपकमिंग डिवाइस को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं, जो इशारा देती हैं कि Poco X7 Pro में 12GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज, Wi-Fi 6, NFC, Dimensity 8400 चिपसेट, 108MP कैमरा आदि स्पेसिफिकेशन्स शामिल होंगे।

91मोबाइल इंडोनेशिया की रिपोर्ट बताती है कि Poco X7 Pro को एक के बाद एक कई सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुए हैं, जिनमें FCC, NBTC, TDRA और IMEI डेटाबेस शामिल हैं। इन सर्टिफिकेशन्स ने अपकमिंग डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन्स की ओर इशारा दिया है। FCC में इसे कथित तौर पर 2412DPC0AG मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जहां इसके दो वेरिएंट्स - 8GB + 256GB और 12GB + 512GB में आने का पता चला है।

इसके अलावा, फोन के ग्लास और पॉलीयूरेथेन के कॉन्बिनेशन से बने बैक पैनल के साथ आने की उम्मीद है। एक सर्टिफिकेशन ने इसके GSM/WCDMA/LTE/5G NR, Wi-Fi 6, GNSS, NFC और Bluetooth के साथ आने की जानकारी दी है। फोन में बेसिक रेट (BR), लो एनर्जी (LE) और एन्हांस्ड डेटा रेट (EDR) सपोर्ट से लैस होने की भी बात कही है।

इंडोनेशियन अथॉरिटी TKDN के सर्टिफिकेशन ने इसकी अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके देश में अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट आगे बताती है कि IMEI सर्टिफिकेशन ने सीरीज के जल्द ग्लोबल लॉन्च का संकेत दिया है और साथ ही एक Iron Man Edition के आने की बात भी कही है।

हालिया लीक्स का इशारा है कि X7 Pro को अपकमिंग Redmi Turbo 4 के रीबैज के रूप में पेश किया जाएगा। ऐसे में इसमें 6.8-इंच फुल-एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन Dimensity 8400 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 5,000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 108MP मेन रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, HyperOS 2.0 और FM रेडियो शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »