POCO X6 Neo आया BIS सर्टिफिकेशन पर नजर, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया POCO स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कथित स्मार्टफोन को इंडियन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13R Pro में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 13R Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 13R Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC प्रोसेसर शामिल है।

Poco X5 Pro 5G में 6.67-इंच Xfinity AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया POCO स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कथित स्मार्टफोन को इंडियन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। ऐसी संभावना है कि यह आगामी POCO X6 सीरीज के तहत आएगा। आगामी फोन को Poco X6 Neo कहा जाएगा, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


POCO X6 Neo आया BIS पर नजर


POCO X6 Neo स्मार्टफोन BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन का मॉडल नंबर “2312FRAFDI” है। यह काफी हद तक Redmi Note 13R Pro (2311FRAFDC) के मॉडल नंबर के जैसा लग रहा है, जिसका मतलब है कि POCO X6 Neo इस फोन का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Advertisement

पहले, POCO X6 Neo और Redmi Note 13 5G को MIUI कोड पर देखा गया था। अब यह फोन BIS पर नजर आया है। साफ शब्दों में कहा जाए तो यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। पहले आईं रिपोर्ट्स में POCO X6 Neo और Redmi Note 13R Pro के भारतीय बाजार में आने के बारे में बात की गई थी। Redmi Note 13R Pro को अभी घरेलू बाजार चीन में पेश किया गया था, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।


Redmi Note 13R Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Redmi Note 13R Pro में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है,  जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC प्रोसेसर शामिल है। यह फोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ा बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है। इस फोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर और एक आईआर ब्लास्टर दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.