8GB RAM, Android 12 के साथ POCO X5 आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

POCO  X5 सीरीज में POCO X5 और POCO X5 Pro दो फोन शामिल होंगे। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • POCO जल्द ही POCO X5 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करने वाली है।
  • POCO X5 Pro एक रीब्रांडेड Redmi Note 12 Pro होगा।
  • POCO X5, Redmi Note 12 5G का एक ट्वीक्ड वर्जन होगा।

POCO X5

POCO जल्द ही POCO  X5 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि POCO X5 सीरीज को भारत में पेश किया जाएगा, जिसमें POCO X5 और POCO X5 Pro दो फोन शामिल होंगे। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Gizmochina के मुताबिक, फोन Redmi Note 12 सीरीज पर बेस्ड होंगे, जिसमें POCO X5 Pro एक रीब्रांडेड Redmi Note 12 Pro होगा। वहीं दूसरा POCO X5, Redmi Note 12 5G का एक ट्वीक्ड वर्जन होगा। आपको बता दें कि हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर POCO X5 5G का नजर आया था, जिससे यह पता चलता है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

गीकबेंच पर POCO X5 मॉडल नंबर 22111317PG के साथ लिस्ट किया गया है। एक Qualcomm Snapdragon 695 एसओसी फोन के इंटरनेशनल मॉडल को पावर प्रदान करेगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.21GHz होगी। ग्राफिक्स के लिए एसओसी के साथ Adreno 619 GPU दिया गया है। गीकबेंच पर नजर आए वेरिएंट में 8GB RAM है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि POCO 6GB RAM वाला फोन भी पेश करेगा।

Poco X5 में Android 12 पहले से दिया गया है। यह उम्मीद है कि MIUI 13 डिफॉल्ट इंस्टॉल होगा। अगर ऐसा नहीं तो आने वाले हफ्तों में POCO Android 13 वाला एक OTA अपडेट जारी करेगा। X5 5G के लिए सिंगल-कोर स्कोर 693 और मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2113 थे।
Advertisement

अन्य जानकारी अभी पता नहीं हैं। यह देखते हुए कि फोन Redmi Note 12 पर बेस्ड होगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 6.7 इंच की AMOLED FHD + डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कैमरा के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज आ सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.