Poco X3 स्मार्टफोन को भारत में मिला Call Recording फीचर, कंपनी ने किया ऐलान

Xiaomi फोन कथित रूप से बूटलूप समस्या का सामना कर रहे हैं, जिसमें उनके स्मार्टफोन अपने आप ही बार-बार रीस्टार्ट होते जा रहे हैं। पोको एक्स3 भी प्रभावित स्मार्टफोन में से एक है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 17 नवंबर 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 यूज़र्स अब ले सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का आनंद
  • भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था पोको एक्स3 फोन
  • ये फोन Poco X2 का सक्सेसर है, जो कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था

यह फोन कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कलर वेरिएंट्स में मौजूद है

Poco X3 स्मार्टफोन यूज़र्स को भारत में नया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर प्राप्त हुआ है। Poco ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुआ बताया कि बहु-प्रतीक्षित कॉल-रिकॉर्डिंग फीचर को पोको एक्स3 फोन में इनेबल कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में सितंबर महीने में वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, जो कि तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके अलावा, यह फोन कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे  कलर वेरिएंट्स में मौजूद है। पोको स्मार्टफोन Poco X2 का सक्सेसर है, जो कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था।

Xiaomi सब-ब्रांड द्वारा ट्विटर पर ऐलान किया गया है कि Poco X3 यूज़र्स अब कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोको एक्स3 को भारत में वर्चुअल लॉन्च के जरिए पेश किया गया था, जिसकी सेल 29 सितंबर से शुरू हुई थी।
Advertisement

इसी दौरान, शाओमी फोन कथित रूप से बूटलूप समस्या का सामना कर रहे  हैं, जिसमें उनके स्मार्टफोन अपने आप ही बार-बार रीस्टार्ट होते जा रहे हैं। पोको एक्स3 भी प्रभावित स्मार्टफोन में से एक है, इसके अलावा Mi 10, Redmi K20 Pro, Redmi Note 7 Pro जैसे कई शाओमी फोन इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

Poco X3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एक्स3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI for Poco 12 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco X3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट, एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम से लैस आता है।

तस्वीरों और वीडियो के लिए, पोको एक्स3 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर एफ/1.73 लेंस के साथ, 13-मेगापिक्सल सेंसर 119-डिग्री वाइड-एंगल एफ/2.2 लेंस के साथ, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और आखिर में, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलता है। फ्रंट में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसे होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।
Advertisement

पोको एक्स3 में 128 जीबी तक यूएफएस 2.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Poco X3 एक विशाल 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और फोन में IP53 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। पोको एक्स3 का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4 एमएम और वज़न 215 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Poco X3, Poco X3 Call Recording
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.