Poco X3 के भारतीय वेरिएंट में हो सकता है 8 जीबी रैम

गीकबेंच लिस्टिंग का ज़िक्र करते हुए दावा किया गया है कि Xiaomi M2007J20CI मॉडल नंबर वाला फोन पोको एक्स3 है। फोन को 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है
  • स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है पोको एक्स3 में
Poco X3 NFC को इस हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। फोन को यूरोप में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। अब जानकारी लीक हुई है कि पोको एक्स3 के इंडियन वेरिएंट का 8 जीबी रैम मॉडल होगा। फोन को गीकबेंच साइट पर 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट भी किया गया है। फिलहाल, पोको ब्रांड के इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया है कि Poco X3 के भारतीय मॉडल का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। शर्मा ने गीकबेंच लिस्टिंग का ज़िक्र करते हुए दावा किया है कि Xiaomi M2007J20CI मॉडल नंबर वाला फोन पोको एक्स3 है। फोन को 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में ‘karna' प्रोसेसर की ओर इशारा है। संभवतः यह Poco X3 NFC में इस्तेमाल किए गए स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का कोडनेम है। या फिर कंपनी भारतीय मार्केट में अलग प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है।
Advertisement

यूरोपीय मार्केट में पोको एक्स3 एनएफसी की कीमत EUR 229 (करीब 19,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 269 (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा। Poco X3 को ग्राहक कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे रंग में खरीद पाएंगे। रैम अपग्रेड के अलावा पोको एक्स3 एनएफसी के भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन भी अलग हो सकते हैं।
 

Poco X3 NFC specifications

डुअल-सिम पोको एक्स3 एनएफसी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।
Advertisement

Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। आगे की तरफ होल पंच कट आउट है जिसमें 20 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी।

Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 5,160 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.