Poco X2 की तस्वीरें लीक, मेल खाता है Redmi K30 से

Poco X2 की तस्वीरों से पता चला है कि यह स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस है जिसमें दो सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। लीक हुई एक तस्वीर में बड़ा ईयरपीस नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 जनवरी 2020 15:30 IST
ख़ास बातें
  • पोको एक्स2 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होने का दावा
  • शाओमी से अलग होने के बाद Poco India का पहला फोन होगा Poco X2
  • Poco X2 में एंड्रॉयड 10 होने की उम्मीद

Poco X2 में दो सेल्फी कैमरे होने की उम्मीद

Poco X2 को भारत में कुछ दिनों में ही लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इस Poco फोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। अभी तक यही दावा किया गया है कि पोको एक्स2 वाकई में बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Redmi K30 का बदला हुआ अवतार है। लीक हुई तस्वीरों से पोको एक्स2 और रेडमी के-सीरीज़ के लेटेस्ट फोन की समानताएं साफ हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त तस्वीरों से पोको एक्स2 के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

pseudonym TechDroider नाम के एक टिप्सटर ने ट्विटर पर एक फोन की चार अलग तस्वीरें साझा की हैं और दावा है कि ये फोटो Poco X2 की हैं। तस्वीरों में स्मार्टफोन का डिज़ाइन साफ नज़र आ रहा है। फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस है जिसमें दो सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। लीक हुई एक तस्वीर में बड़ा ईयरपीस नज़र आ रहा है। इसमें लाउडस्पीकर दिए जाने की संभावना है। यह नए पोको फोन में डुअल स्पीकर्स होने की ओर इशारा है। याद रहे कि Poco F1 को सिर्फ एक लाउडस्पीकर के साथ मार्केट में उतारा गया था।

टिप्सटर द्वारा साझा की गई एक अलग तस्वीर में फोन का सिस्टम सेटिंग स्क्रीन नज़र आ रहा है। यहां पर पोको एक्स2 नाम का ज़िक्र है। इसके अलावा फोन में MIUI 11.0.2 होने की पुष्टि होती है। प्रतीत होता है कि इस हैंडसेट में नवंबर 2019 का सिक्योरिटी पैच है। संभवतः पुराना सिक्योरिटी पैच प्रोटोटाइप डिवाइस के कारण है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते लॉन्च के वक्त यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा।
 

इसके अलावा @andrei_eclynoh ट्विटर हैंडल वाले दूसरे टिप्सटर ने पोको एक्स2 की एक अलग तस्वीर शेयर की है। इसमें फोन की स्क्रीन पर AnTuTu बेंचमार्क नज़र आ रहा है। पता चला है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होगा। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट में हुआ है। टिप्सटर द्वारा साझा की गई स्क्रीन से फोन में एंड्रॉयड 10 होने की पुष्टि होती है।

बता दें कि Poco X2 की भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। स्मार्टफोन का टीज़र पहले ही फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हो चुका है। इसमें 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होने की पुष्टि हुई है। Xiaomi से अलग होने के बाद यह भारत में Poco India का पहला फोन होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X2, Poco India, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  2. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  3. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  4. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  5. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  6. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  7. CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
  8. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  9. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.