Poco X2 खरीदने के लिए अब नहीं करना पड़ेगा फ्लैश सेल का इंतज़ार

Poco X2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाता है।

Poco X2 खरीदने के लिए अब नहीं करना पड़ेगा फ्लैश सेल का इंतज़ार
ख़ास बातें
  • Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है
  • 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है पोको एक्स2
  • पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है
विज्ञापन
Poco X2 की ओपन सेल अब शुरू हो गई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह फोन अब हर दिन 24 घंटे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक्सचेंज डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई के साथ उपलब्ध रहेगा। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने वाला मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। याद रहे कि पोको एक्स2 को फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही फोन फ्लैश सेल में उपलब्ध रहा है। गौर करने वाली बात है कि पोको ब्रांड का यह हैंडसेट सीमित समय के लिए फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में ओपन सेल में उपलब्ध रहा था।
 

Poco X2 price in India, offers

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Poco X2 के सभी वेरिएंट ओपन सेल में उपलब्ध रहेंगे। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। पोको एक्स2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाता है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। हैंडसेट अटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फीनिक्स रेड रंग में मिलता है। फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 11,850 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।


Poco X2 specifications  

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 730जी प्रोसेसर के साथ आता है।

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
  2. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  6. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  10. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »