Poco X2 का 8 जीबी रैम मॉडल हुआ महंगा, जानें नई कीमत

पोको एक्स2 के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 21,499 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले Flipkart पर हैंडसेट का यह वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलता था। यानी बढ़ोतरी 500 रुपये की है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 24 जून 2020 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है
  • पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • Poco X2 के इस वेरिएंट के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी

Poco X2 को भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था

Poco X2 की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया गया है। पोको एक्स2 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं। फ्लिपकार्ट पर पोको एक्स2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 500 रुपये ज़्यादा कर दी गई है। वहीं पोको एक्स2 के बाकी दो वेरिएंट अब भी पुरानी ही कीमत में बिक रहे हैं। इस संबंध में गैजेट्स 360 ने Poco को संपर्क किया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने अप्रैल महीने में पोको एक्स2 के सभी मॉडल की कीमतों में बदलाव किया था। उस वक्त हैंडसेट को लॉन्च हुए करीब दो महीने ही बीते थे। इसके बाद कंपनी ने दोनों 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में फिर बदलाव किया।
 

Poco X2 price in India

पोको एक्स2 के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 21,499 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले Flipkart पर हैंडसेट का यह वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलता था। यानी बढ़ोतरी 500 रुपये की है। Poco X2 के इसी मॉडल का दाम जीएसटी दरों में बदलाव के बाद 19,999 रुपये से बढ़ाकर 20,999 रुपये कर दिया गया था।


बता दें कि Poco X2 के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट क्रमशः 17,499 रुपये और 18,499 रुपये में मिलते हैं। दोनों ही मॉडल की कीमत में पहले अप्रैल में बदलाव किया गया, फिर जून महीने में। याद रहे कि Poco X2 को भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Poco X2 specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 730जी प्रोसेसर के साथ आता है।

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.