6,500mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Poco M8 Pro 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8 Pro 5G को चुनिंदा इंटरेशनल मार्केट्स में पेश किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 है
  • Poco M8 Pro की 6,500mAh की बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज गुरुवार को लॉन्च की गई है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Poco M8 Pro 5G शामिल हैं। हालांकि, भारत में Poco M8 5G को ही लॉन्च किया गया है। Poco M8 Pro 5G को चुनिंदा इंटरेशनल मार्केट्स में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है। 

Poco M8 Pro 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 299 डॉलर (लगभग 26,900 रुपये) और  12 GB + 512 GB वेरिएंट का 359 डॉलर (लगभग 32,300 रुपये) का है। Poco ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को शुरुआती ऑफर में क्रमशः 279 डॉलर (लगभग 25,100 रुपये) और 339 डॉलर (लगभग 30,500 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। भारत में Poco M8 Pro 5G के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

Poco M8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। 

Poco M8 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्माार्टफोन में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Poco M8 Pro 5G की 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Xiaomi ने Poco को एक सब-ब्रांड के तौर पर लॉन्च किया था। 
        `

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  2. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  3. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  4. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  5. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  6. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  7. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  8. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  9. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  10. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.