Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी

फोन ब्लेज ओरेंज, ब्लैक और ग्रीन कलर्स में Flipkart से खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर के तहत 3000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 15:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मौजूद
  • Poco M8 Power में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है

POCO के लेटेस्ट लॉन्च हुए फोन Poco M8 Power की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है।

Photo Credit: Poco

POCO के लेटेस्ट लॉन्च हुए फोन Poco M8 Power की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस होकर आता है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें 120Hz का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि स्मूद गेमिंग और कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किया गया है। फोन की सेल शुरू होने के साथ ही इस पर भारी डिस्काउंट ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं कहां से खरीद सकते हैं फोन, और कैसे मिलेगा इस पर डिस्काउंट का लाभ। 

Poco M8 Power Sale Price in India

Poco M8 Power 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है लेकिन 3000 रुपये का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,999 रुपये रह जाती है। इसी तरह 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जो डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

कैसे लागू होगा डिस्काउंट ऑफर

Poco M8 Power 5G को 3000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। HDFC, ICICI, SBI और BOB के क्रेडिट कार्ड खरीद पर 2 हजार रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी यहां से मिल सकता है। फोन ब्लेज ओरेंज, ब्लैक और ग्रीन कलर्स में Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

Poco M8 Power 5G Specifications

Poco M8 Power 5G फोन में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Sunlight Display, TÜV Eye Protection, Wet Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM, 8GB तक वर्चुअल RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। 

Advertisement

Poco M8 Power में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Video Beauty, Fill Light और Teleprompter का सपोर्ट मिलता है। Poco M8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में 45W का चार्जर भी मिलता है। इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great AMOLED display
  • Long software support
  • Excellent battery life
  • Reverse-wired charging is useful
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Cameras are average
  • Limited performance
  • Charging takes a while
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2396 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.