Poco M6 Pro 4G देगा 11 जनवरी को दस्तक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Poco M6 Pro 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की फुल HD+ pOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Poco M6 Pro 4G देगा 11 जनवरी को दस्तक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Poco

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Poco M6 Pro 4G में 6.67 इंच की फुल HD+ pOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Poco M6 Pro 4G में 64 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।
  • Poco M6 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
विज्ञापन
Poco M6 Pro 4G जल्द ही ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन Poco M6 Pro 5G मॉडल में शामिल होगा, जिसे मई 2023 में भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। Poco M6 Pro 4G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस समेत अन्य जानकारी ऑनलाइन सामने आई हैं। कंपनी ने अब फोन की ग्लोबल लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। यह Poco X6 सीरीज के साथ लॉन्च होने वाला है। आइए Poco M6 Pro 4G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco M6 Pro 4G के लिए एक माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह Poco X6 सीरीज के साथ 11 जनवरी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा। जबकि Poco X6 सीरीज उसी दिन भारत में लॉन्च होगी, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि M-सीरीज फोन उसी तारीख को देश में लॉन्च होंगे या नहीं। Poco M6 Pro 4G पहले 91मोबाइल्स द्वारा अमेजन यूएई पर देखा गया था। जहां इसका 12GB + 512GB वेरिएंट AED 899 (लगभग 20,400 रुपये) पर लिस्ट किया गया था। पहले एक लीक में सुझाव दिया गया था कि फोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

लीक हुई अमेजन लिस्टिंग से पता चला है कि Poco M6 Pro 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की फुल HD+ pOLED डिस्प्ले मिल सकती है। नया फोन 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ MediaTek Helio G99  चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco M6 Pro 4G  में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

आपको बता दें कि Poco M6 Pro 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये, 6GB+128GB की कीमत 11,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। भारत में फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »