48MP कैमरा वाला Poco M3 Pro 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI डेटाबेस पर हुआ स्पॉट

Poco M3 Pro 5G की कीमत EUR 159 (लगभग 14,200 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 16,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 26 मई 2021 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • पोको एम3 प्रो 5जी ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
  • कंपनी ने फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर नहीं दी आधिकारिक जानकारी

फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को कथित रूप से मॉडल नंबर M2103K19PI के साथ Indian IMEI database पर स्पॉट किया गया है। फिलहाल, कंपनी द्वारा इस 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह फोन पिछले ही दिनों Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर ग्लोबली लॉन्च हुआ है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6 जीबी रैम दी गई है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा जिनका ट्विटर अकाउंट @stufflistings नाम से हैं, उन्होंने Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को Indian IMEI database पर स्पॉट किया है। Poco ने इस फोन को 20 मई को ग्लोबल लॉन्च किया था। Poco M3 Pro 5G की कीमत EUR 159 (लगभग 14,200 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 16,000 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो है कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो।
 

Poco M3 Pro 5G specifications

पोको एम3 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है, इसमें डायनमिकस्विच फीचर और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम3 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, एआई कैमरा 5.0, मूवी फ्रेम, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके साथ एआई ब्यूटिफाई, टाइमड बर्स्ट, एआई पोर्ट्रेट और मूवी फ्रेम फीचर्स मौजूद हैं।
Advertisement

Poco M3 Pro 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 5जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

सेंसर्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Bad
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.