Poco M3 के लॉन्च से ठीक पहले मिली यह अहम जानकारी

Poco ने पुष्टि की है कि Poco M3 6.53 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। पोको एम3 में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी।

Poco M3 के लॉन्च से ठीक पहले मिली यह अहम जानकारी

Poco M3 में 6,000mAh बैटरी शामिल होगी

ख़ास बातें
  • Poco M3 आज शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाना है
  • नई रिपोर्ट का दावा है कि इसकी शुरुआती ग्लोबल कीमत 169 से179 यूरो होगी
  • स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी से लैस होगा नया पोको फोन
विज्ञापन
Poco M3 को आज लॉन्च किए जाने की तैयारी है और अब लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत लीक हो गई है। पोको एम3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169-179 यूरो (लगभग 14,800 से 15,700 रुपये के बीच) लॉन्च किए जाने का दावा है। इसके अलावा इसके 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149-159 (लगभग 13,000 रुपये से 14,000 रुपये के बीच) होने की उम्मीद है। आगामी Poco M3 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी से लैस होगा।

Poco M3 की अनुमानित कीमत 91mobiles (टिपस्टर ईशान अग्रवाल के जरिए) की एक रिपोर्ट में बताई गई है। Xiaomi सब-ब्रांड आज यूरोप में स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। जबकि पोको एम3 को भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, यह उम्मीद की जा रही है कि फोन को जल्द एशियाई बाज़ारों में भी लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि इसे हाल ही में मलेशिया में SIRIM सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। Poco M3 लॉन्च इवेंट 24 नवंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। ऑनलाइन इवेंट को यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
 

Poco M3 specifications (expected)

पोको ने पुष्टि की है कि आगामी एम-सीरीज़ स्मार्टफोन 6.53 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। पोको एम3 में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी।

पिछले लीक के अनुसार, Poco स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसमें डुअल स्पीकर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की भी उम्मीद है।

पोको के ग्लोबल ट्विटर अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो टीज़र से पता चला था कि Poco M3 के बैक में एक अनूठा मॉड्यूल डिज़ाइन होगा, जिसमें फोन के बैक में ऊपर एक चौथी काली पट्टी में कैमरा सेटअप के साथ बड़ा लोगो होगा। बायीं तरफ कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर होंगे और दायीं ओर बड़ा लोगो होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »