Poco M2 की ओपन सेल आज, यहां होगी बिक्री

Poco M2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में 12,499 रुपये में बेचा जाता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 की पहली फ्लैश सेल में बेची गई थी 1,30,000 यूनिट्स
  • अब फोन को खरीदने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार
  • दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी पोको एम2 की ओपन सेल

Poco M2 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Poco M2 आज दोपहर 12 बजे से ओपन सेल पर उपलब्ध होगा, जिसका मतलब है कि अब ग्राहकों को इस फोन को खरीदने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा। फोन लॉन्च के बाद से ही फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध कराया जा रहा था, जहां यह चंद सेकंड्स में स्टॉक से बाहर हो जाता था। अब ग्राहकों को फोन को आराम से खरीदने का मौका मिलेगा। पोको एम2 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और कंपनी ने दावा किया था कि पहली फ्लैश सेल में कुछ मिनटों में फोन के 1,30,000 यूनिट्स बेचे गए थे। Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
 

Poco M2 price in India, open sale offers

Poco M2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। Poco M2 की ओपन सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।
Advertisement
 

फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। सेल के दौरान पोको एम2 को ICICI Bank डेबिट कार्ड ईएमआई पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड या डेबिट और क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर खरीदने वाले ग्राहकों को 750 रुपये की छूट मिलेगी। ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक या छूट भी ले सकते हैं। वहीं, Poco M2 को 1,223 से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प पर भी खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 10,999 रुपये तक की छूट हासिल की जा सकती है, लेकिन यह छूट एक्सचेंज होने वाले मोबाइल फोन के ऊपर निर्भर करती है।

Poco M2 को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और इसकी पहली फ्लैश सेल 15 सितंबर को आयोजित की गई थी। फ्लैश सेल के बाद Realme ने घोषित किया था कि पहली सेल में Poco M2 की 1,30,000 यूनिट्स बेची गई। यह फोन लॉन्च के समय से यह फोन फ्लैश सेल के जरिए पेश किया जा रहा है, लेकिन आज यह ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा, जिसका मतलब है कि स्टॉक खत्म होने तक आप इसे कभी भी खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Poco M2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम2, एंड्रॉयड 10 पर आधारित पोको के MIUI स्किन पर चलता है और इसे जल्द ही MIUI 12 दिया जाएगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर काम करता है, जो माली जी52 जीपीयू और 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है।

Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ एक 5-मेगापिक्सेल सेंसर और अंत में एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में, आपको सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फ्रंट कैमरा सेंसर वाटरड्रॉप नॉच में रखा गया है।
Advertisement

स्टोरेज के लिए पोको एम2 में 128 जीबी स्पेस मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल वीओएलटीई सपोर्ट, 4जी, ब्लूटूथ 5.0, आईआर ब्लास्टर, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पोको एम2 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Poco M2 में 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है और अधिकतम चार्जिंग सपोर्ट 18 वॉट मिलता है। फोन स्प्लैश प्रतिरोध के लिए P2i कोटिंग के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.