Poco M2 Pro, Redmi Note 9 Pro और Realme 6 में कौन बेहतर?

Poco M2 Pro को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है और भारत में इस प्राइस रेंज में पहले से मौजूद दो दमदार स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Realme 6 से सीधी टक्कर लेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro और Redmi Note 9 Pro लगभग एक दूसरे के समान
  • दोनों स्मार्टफोन की भारत में कीमत 13,999 रुपये से होती है शुरू
  • थोड़ी ज्यादा कीमत के साथ Realme 6 है दोनों स्मार्टफोन का कड़ा प्रतिद्वंदी

Poco M2 Pro और Redmi Note 9 Pro भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं

Poco M2 Pro को 7 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया था। यह भारत में स्वतंत्र पोको ब्रांड की ओर से दूसरे स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है और इसकी मुख्य खासियतें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, होल-पंच डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है। पोको एम2 प्रो को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है और भारत में इस प्राइस रेंज में पहले से मौजूद दो दमदार स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Realme 6 से सीधी टक्कर लेगा। हालांकि आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि Poco M2 Pro भारत में Redmi Note 9 Pro का ही रीब्रांडेड वेरिएंट है, केवल पोको एम2 प्रो में आपको ज्यादा फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। रेडमी नोट 9 प्रो में पोको एम2 प्रो समान क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी, होल-पंच डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी मिलती है। हालांकि रियलमी 6 में काफी अंतर देखने को मिलते हैं। रियलमी 6 को भारत में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और इसमें कंपनी ने गेमिंग पर फोकस करने वाला मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर दिया है। Realme 6 में भी Poco M2 Pro की तरह क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, लेकिन फिर भी इनमें आपस में कई अंतर हैं। ऐसे में यदि आप यह सोच रहे हैं कि ये तीनों स्मार्टफोन एक-दूसरे से आपस में कितने अलग हैं, तो आपके इस सवाल का जवाब हम यहां देने वाले हैं। यहां हम आपको Poco M2 Pro, Redmi Note 9 Pro और Realme 6 के बीच अंतर बताने जा रहे हैं।

 

Poco M2 Pro vs Redmi Note 9 Pro vs Realme 6: price in India

पोको एम2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। Poco M2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन को आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की पहली बिक्री भारत में Flipkart के ज़रिए 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

वहीं, Poco M2 Pro की तरह ही Redmi Note 9 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। नोट 9 प्रो का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन Amazon और Mi.com पर फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध होता है। आप इस फोन को ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।


बात करें Realme 6 की तो इसकी भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। रियलमी 6 का हाई-एंड 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। तीनों स्मार्टफोन में रियलमी 6 सबसे महंगा है। Realme 6 को कोमेट ब्लू और कोमेट व्हाइट रंग के विकल्पों में बेचा जाता है।

Poco M2 Pro vs Redmi Note 9 Pro vs Realme 6: specifications
Advertisement
जैसा कि हमने आपको बताया कि पोको एम2 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो में केवल चार्जिंग आउटपुट का अंतर है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक समान हैं। डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। वहीं, Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। दोनों स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू से लैस आते हैं। पोको एम2 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो में 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक  UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है। इनकी स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

वहीं, बात करें Realme 6 की तो, इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI मिलता है। रियलमी 6 में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलती है। पोको एम2 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो के मुकाबले रियलमी 6 में 90 हर्ट्ज़ का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। Realme 6 में 128 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Poco M2 Pro और Redmi Note 9 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन हैं। इनमें यूज़र्स को 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलता है। सेटअप का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

वहीं, बात करें रियलमी 6 के कैमरों की तो यहां भी आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि इस कैमरा सेटअप में आपको 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। Realme 6 में भी अन्य दोनों स्मार्टफोन की तरह एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Poco M2 Pro और Redmi Note 9 Pro दोनों फोन में 5,020 एमएएच की बैटरी मिलती है, लेकिन सबसे बड़ा अंतर फास्ट चार्जिंग में है। पोको एम2 प्रो में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और रेडमी नोट 9 प्रो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। दोनों फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स एक समान हैं। दोनों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। दोनों फोन के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

वहीं, बात रियलमी 6 की करें तो, इसकी बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा फोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। इसके पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
 
Poco एम 2 प्रो बनाम रेडमी नोट 9 प्रो बनाम रियलमी 6

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.67 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5020 एमएएच5020 एमएएच4300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.676.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
395--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.05 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी90टी
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
हां-हां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11 for PocoMIUI 11Realme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
-हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.