Poco M2 Pro की एक और सेल आज Flipkart पर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ।

Poco M2 Pro की एक और सेल आज Flipkart पर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है
  • 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है Poco M2 Pro की बैटरी
  • पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज
विज्ञापन
Poco M2 Pro आज एक बार फिर सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। जुलाई महीने में लॉन्च किया गया Poco परिवार का यह हैंडसेट बहुत हद तक Redmi Note 9 Pro से प्रेरित है। पोको एम2 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके तीन वेरिएंट हैं और रंगों के भी तीन विकल्प हैं। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने डस्ट और स्पैल्श रेसिस्टेंस के लिए पी2आई नैनो कोटिंग दी है।
 

Poco M2 Pro price in India

पोको एम2 प्रो तीन वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वो हैं- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। तीसरा व आखिरी स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, जिसके लिए आपको 16,999 रुपये चुकाने होंगे। ग्राहकों के पास चुनने के लिए तीन रंगों के विकल्प होंगे- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक। बता दें कि Poco M2 Pro की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली है।
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।


Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »