Poco M2 खरीदने का आज एक और मौका, दोपहर 12 बजे यहां होगी सेल

Poco M2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी से लैस आता है फोन
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम शामिल

Poco M2 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Poco M2 की सेल आज एक बार फिर से आयोजित की जाएगी। स्मार्टफोन को महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और कंपनी ने दावा किया था कि पहली फ्लैश सेल में कुछ मिनटों में फोन के 1,30,000 यूनिट्स बेचे गए थे। पोको एम2 फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद हैं - 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है। यदि आप इस फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स पर एक नज़र ज़रूर डालें।
 

Poco M2 price in India, sale offers

Poco M2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। Poco M2 की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। सेल के दौरान पोको एम2 को ICICI Bank क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई पर खरीदने वाले ग्राहकों को 750 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड और HSBC Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक या छूट मिलेगी। वहीं, Poco M2 को 1,223 से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प पर भी खरीद सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 10,999 रुपये तक की छूट हासिल की जा सकती है, लेकिन यह छूट एक्सचेंज होने वाले मोबाइल फोन के ऊपर निर्भर करती है।

Poco M2 को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और इसकी पहली फ्लैश सेल 15 सितंबर को आयोजित की गई थी। फ्लैश सेल के बाद Realme ने घोषित किया था कि पहली सेल में Poco M2 की 1,30,000 यूनिट्स बेची गई।
 

Poco M2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम2, एंड्रॉयड 10 पर आधारित पोको के MIUI स्किन पर चलता है और इसे जल्द ही MIUI 12 दिया जाएगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर काम करता है, जो माली जी52 जीपीयू और 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है।

Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ एक 5-मेगापिक्सेल सेंसर और अंत में एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में, आपको सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फ्रंट कैमरा सेंसर वाटरड्रॉप नॉच में रखा गया है।
Advertisement

स्टोरेज के लिए पोको एम2 में 128 जीबी स्पेस मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल वीओएलटीई सपोर्ट, 4जी, ब्लूटूथ 5.0, आईआर ब्लास्टर, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पोको एम2 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Poco M2 में 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है और अधिकतम चार्जिंग सपोर्ट 18 वॉट मिलता है। फोन स्प्लैश प्रतिरोध के लिए P2i कोटिंग के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  4. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  4. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  5. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  6. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  7. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  10. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.