Poco F7 बाजार में Poco F6 के मुकाबले जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर

Poco कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में IMEI डेटाबेस में एक नया Poco स्मार्टफोन नजर आया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Poco कथित तौर पर नए Poco स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • इस महीने के शुरू में IMEI डेटाबेस में एक नया Poco स्मार्टफोन नजर आया था।
  • 2412DPC0AG मॉडल वाला स्मार्टफोन Poco F7 होने की संभावना है।

POCO F6 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Poco

Poco कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में IMEI डेटाबेस में एक नया Poco स्मार्टफोन नजर आया था। 2412DPC0AG मॉडल वाला स्मार्टफोन Poco F7 होने की संभावना है। यहां हम आपको Poco F7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

हालांकि, Poco F6 सीरीज सिर्फ तीन महीने पहले मई में पेश हुई थी तो ऐसे में जल्द की उम्मीद कम थी। इसलिए उम्मीद है कि अपग्रेड Poco F7 सीरीज अगले साल लगभग इसी समय दूसरी तिमाही में लॉन्च होगी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Poco इस साल अपनी एफ-सीरीज रिलीज साइकल में तेजी ला रहा है। IMEI लिस्टिंग के बाद कथित Poco F7 ने अब उसी मॉडल नंबर के साथ EEC सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है।
Advertisement

हालांकि, सर्टिफिकेशन पर स्मार्टफोन के डिजाइन या फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे संभावना बढ़ जाती है कि Poco F7 उम्मीद से पहले लॉन्च हो सकता है। पिछले पैटर्न को देखते हुए Poco F6 को इस साल जनवरी में EEC सर्टिफिकेशन मिला और मई में ऑफिशियल स्तर पर इसे पेश किया गया। अगर पोको, Poco F7 के लिए भी इसी प्रकार की रणनीति अपनाता है तो दिसंबर में नई सीरीज आ सकती है। 

स्मार्टफोन का मॉडल नंबर "2412" पहले से ही इस शेड्यूल का सुझाव दे रहा है, जिसमें साल के लिए "24" और महीने के लिए "12" है। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि यह अभी भी एक संभावना है और पोको ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। Poco F7 को ग्लोबल मार्केट के लिए Redmi Turbo 4 का रीब्रांड होने की उम्मीद है। दूसरी ओर F7 Pro, Redmi K80 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Advertisement

अफवाह है कि Redmi K80 सीरीज इस साल नवंबर में चीन में लॉन्च होगी, इसलिए Poco F7 सीरीज के लिए दिसंबर में रिलीज होना बहुत संभव है। यह सिर्फ इतना है कि Xiaomi को आमतौर पर अपने चीन-स्पेसिफिक फोन को ग्लोबल स्तर पर पेश करने में कुछ समय लगता है। उम्मीद है कि यह पैटर्न जारी रहेगा, इस साल रणनीति में बदलाव होता दिख रहा है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great display with Dolby Vision and slim bezels
  • Very good main rear camera
  • Good battery life
  • Bad
  • No headphone jack
  • Plastic build
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F7, Poco F7 Features, Poco Smartphone, Poco F6, Poco

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.