Poco F7 भारत में कब होगा लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर

Poco सिंगापुर में 27 मार्च को Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Poco कथित तौर पर Poco F7 पर काम कर रहा है।
  • Poco F7 इस साल मई या जून में भारत में पेश हो सकता है।
  • Poco F7 स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिपसेट पर काम करेगा।

Poco F6 5G में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco सिंगापुर में 27 मार्च को Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra को लॉन्च करने वाला है। हालांकि, पोको ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि वह Poco F7 कब लॉन्च करेगा, लेकिन एक टिप्सटर ने भारत में इसकी अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन का सुझाव दिया है। Poco F7 में सीरीज के अन्य फोन की तरह स्नैपड्रैगन चिपसेट पर चलने के लिए तैयार किया गया है। यह बीते साल के Poco F6 5G के मुकाबले अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है। अनुमान है कि ब्रांड भारत में Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra को रिलीज नहीं करेगा। आइए Poco F7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने X पर दावा किया कि Poco F7 इस साल मई या जून में भारत में पेश हो सकता है। कहा जाता है कि यह स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिपसेट पर काम करेगा। Poco F6 5G भी बीते साल मई में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ आया था।
Advertisement

Poco ने बीते हफ्ते घोषणा की कि वह सिंगापुर में एक इवेंट में 27 मार्च को Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra लॉन्च करेगा। यह एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट है और यह 8:00 GMT (1:30pm IST) पर शुरू होगा। Poco F7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है, जबकि F7 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। Poco ने अभी तक Poco F7 के आगमन की पुष्टि नहीं की है। अफवाहों में कहा गया है कि भारत में सिर्फ Poco F7 आएगा। Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra कथित तौर पर देश में लॉन्च नहीं होंगे। Poco F7 के Redmi Turbo 4 Pro के इंटरनेशनल वर्जन के तौर पर आने की भी अफवाह है।


Poco F6 5G Specifications


पिछले साल के Poco F6 5G में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220x2,712 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का 1/1.9-इंच सोनी IMX882 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। Poco F6 5G का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great display with Dolby Vision and slim bezels
  • Very good main rear camera
  • Good battery life
  • Bad
  • No headphone jack
  • Plastic build
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.