Poco F6 होगा Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन! जानें डिटेल

Poco F6 : कथित Poco F6 में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जोकि सोनी का IMX882 सेंसर होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 15:27 IST
ख़ास बातें
  • पोको एफ6 स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस पहला ग्‍लोबल फोन होगा
  • Xiaomi 14 Civi में भी यही प्रोसेसर दिया जा सकता है
चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने होम मार्केट में Xiaomi Civi 4 Pro स्‍मार्टफोन को बीते दिनों लॉन्‍च किया है। यह Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस पहला फोन है। कहा जाता है कि कंपनी इस फोन को नए नाम के साथ बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च कर सकती है। दावा है कि फोन का नाम Xiaomi 14 Civi होगा। अब नई जानकारी शाओमी के इंडिपेंडेट ब्रैंड पोको (Poco) की तरफ से आई है। पोको ग्‍लोबल के एग्‍जीक्‍यूटिव डेविड लियू के पोस्‍ट में बताया गया है कि ब्रैंड का अपकमिंग फोन ‘स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3' प्रोसेसर से लैस ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च होने वाला पहला फोन होगा।   

AndroidHeadlines की रिपोर्ट में इस डिवाइस से जुड़ी जानकारियां लीक की गई हैं। पोको की इस डिवाइस का नाम Poco F6 हो सकता है। रिपोर्ट में Mi कोड के हवाले से दावा किया गया है कि कथित Poco F6 में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जोकि सोनी का IMX882 सेंसर होगा। 
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों में पहले ही दावा किया जा चुका है कि अपकमिंग पोको फोन का कोडनेम "पीरियड" है। फोन का इंटरनल मॉडल नंबर N61 है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि Poco F6 में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। 

यह भी दावा है कि Poco F6 को चीनी मार्केट्स में Redmi Note 13 Turbo के नाम से लाया जा सकता है। ये लॉन्‍च इस साल की पहली छमाही में ही होने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

दूसरी ओर, जिस Xiaomi 14 Civi को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है, उसका कोडनेम ‘चेनफेंग' और इंटरनल मॉडल नंबर ‘N9' बताया जाता है। फोन की इंडिया में प्राइसिंग को लेकर अभी जानकारी नहीं है। पोको और शाओमी के ये फोन्‍स भारत में लॉन्‍च होते हैं, तो मिड प्रीमियम रेंज में लाए जा सकते हैं। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.