Poco F5 Pro 5G का ग्लोबल लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इसमें Poco F5 5G के समान SIM, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस हैं। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2023 11:58 IST
ख़ास बातें
  • इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें Poco F5 5G के समान SIM, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस हैं

इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Poco ने मंगलवार को Poco F5 Pro 5G का ग्लोबल लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 120 Hz वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। 

इसका प्राइस 8 GB RAM + 256 GB के स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 449 डॉलर (36,000 रुपये), 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट का 499 डॉलर (41,000 रुपये) और 12 GB RAM +512 GB का 549 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) है। ये सभी वेरिएंट्स अमेरिका में शुरुआती ऑफर में क्रमशः 429 डॉलर, 449 डॉलर और 499 डॉलर में खरीदे जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने भारत में Poco F5 5G को  8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया है। 
Advertisement

Poco F5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसमें Poco F5 5G के समान SIM, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस हैं। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) Flow AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें हुड के नीचे ऑक्टाकोर 4nm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। 
Advertisement

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और एक मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,160 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड टर्बोचार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3 और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसका आकार 162.78x 75.44x 8.59 mm और वजन 204 ग्राम का है। इस स्मार्टफोन को मिड रेंज में सैमसंग और वीवो जैसी अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है।  
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, POCO, Market, MediaTek, Launch, Bluetooth, Demand, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.