Poco F3 GT की कीमत लीक, दमदार चिपसेट और गेमिंग फीचर्स से हो सकता है लैस

POCO F3 GT स्मार्टफोन को भारत में Redmi K40 Gaming edition के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 मई 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • POCO F3 GT में मिल सकता है 64MP का प्राइमरी कैमरा
  • पोको एफ3 जीटी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से हो सकता है लैस
  • फोन में मिल सकता है ओलेड डिस्प्ले

मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर लैस हो सकता है फोन

POCO F3 GT स्मार्टफोन को भारत में Redmi K40 Gaming edition के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी पिछली रिपोर्ट्स में सामने आ चुकी है। वहीं, लेटेस्ट लीक में हमें पोको एफ3 जीटी फोन के सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। यही नहीं, POCO के आगामी फोन की कीमत क्या होगी, इसके भी संकेत लीक में मिल गए हैं। बता दें, रेडमी के40 स्मार्टफोन को चीन में पिछले महीने लॉन्च किया जा चुका है, जिसके बाद से ही खबरे हैं कि इस फोन को भारत में पोको एफ3 जीटी के रूप में लाया जाएगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस फोन के संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

POCO F3 GT स्मार्टफोन की लेटेस्ट जानकारी ऑनलाइन रिटेलर WelEletronics के माध्यम से सामने आई है। यह फोन वेबसाइट पर फुल स्पेसिफिकेशन व कीमत के साथ लिस्ट है। यह फोन वेबसाइट पर $1,299 कीमत के साथ लिस्ट है। हालांकि, चीन में Redmi K40 Gaming Edition फोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती है, माना जा सकता है कि भारत में इस फोन की कीमत 23,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
Advertisement

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ रिफ्रेश रेट 120Hz और Gorilla Glass 5 का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी तक की रैम व 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।
Advertisement

लिस्टिंग बताती है कि पोको एफ3 जीटी फोन में 128 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज होगी, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा। फोन में 5,065mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग मौजूद होगी। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.