Poco F3 को Redmi K40 के ग्लोबल वेरिएंट के रूप में किया जा सकता है लॉन्च, मिलेगा 20MP का सेल्फी कैमरा

Poco F3 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Redmi K40 के ग्लोबल वेरिएंट के तौर पर दस्तक दे सकता है, जिसकी जानकारी US Federal Communications Commission (FCC) के डॉक्यूमेंट्स के माध्यम से सामने आई है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है
  • Poco F3 फोन कथित रूप से IMEI डेटाबेस पर किया जा चुका है स्पॉट
  • पोको एफ3 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Redmi K40 फोन के बैक में 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर मौजूद है

Poco F3 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Redmi K40 के ग्लोबल वेरिएंट के तौर पर दस्तक दे सकता है, जिसकी जानकारी US Federal Communications Commission (FCC) के डॉक्यूमेंट्स के माध्यम से सामने आई है। डॉक्यूमेंट में फोन मॉडल नंबर M2012K11AG के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर अटकले लगाईं जा रही है कि यह Redmi K40 हो सकता है। IMDA में यह Poco F3 के साथ स्थित था। यह फोन IMEI डेटाबेस पर भी लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी भी सामने आती है। रेडमी के40 हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर काम करता है।

FCC लिस्टिंग के अनुसार, M2012K11AG मॉडल नंबर के साथ वाले स्मार्टफोन को Poco F3 मोनिकर के साथ देखा गया है। यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ इससे पहले IMDA लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था, जिससे संकेत मिला था कि इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और वाई-फाई प्रदान किया जाएगा। दोनों ही लिस्टिंग में एक जैसे मॉडल नंबर होने की वजह से माना जा सकता है कि Poco F3 स्मार्टफोन Redmi K40 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।

इसके अलावा, एफसीसी लिस्टिंग में उल्लेख किया गया है कि M2012K11AG मॉडल नंबर का फोन MIUI 12 पर काम करेगा, जो कि पोको एफ3 के रेडमी के40 का रीब्रांडेड वर्ज़न होने के दावे को और मजबूत करता है क्योंकि रेडमी के40 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 के साथ लॉन्च हो चुका है।

MySmartPrice की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि M2012K11AG मॉडल नंबर का फोन IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि यह भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यहां यह ध्यान देना जरूरी हो जाता है कि Poco ने आगामी फोन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement
 

Poco F3 specifications (expected)

यदि पोको एफ3 फोन रेडमी के40 का असल में रीब्रांडेड वर्ज़न निकलता है, तो यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा। फोन में 6.67- इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 pixels) E4 एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1300 निट्स ऑफ पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। फोन की डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 12GB तक LPDDR5 RAM से लैस होगा।

Redmi K40 फोन के बैक में 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर दिया गया था। इसके अलावा 8MP का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है। माना जा सकता है कि पोको एफ3 में भी ऐसा ही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.