Poco F2 नहीं होगा Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट

Poco F2 स्मार्टफोन के Redmi K30 Pro के रीब्रांडेड वेरिएंट होने की खबरों को खारिज कर दिया गया है, लेकिन अटपटी बात यह है कि हाल ही में लेटेस्ट MIUI 11 बीटा के भीतर MIUI कैमरा ऐप कोड ने सुझाव दिया था कि Redmi K30 Pro ही Poco F2 के रूप लॉन्च होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 की कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी
  • Poco F1 को कंपनी ने 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में किया था लॉन्च
  • पोको एफ2 के साथ लॉन्च हो सकते हैं पोको के वायरलेस ईयरबड्स

Redmi K30 Pro में 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है

पिछले काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि Poco F2 स्मार्टफोन Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, लेकिन अब इस फोन के लेटेस्ट आधिकारिक टीज़र से ये कयास गलत प्रतीत होते नज़र आ रहे हैं। सोमवार को वर्चुअल फैन मीट के दौरान ब्रांड के जनरल मैनेजर सी मनमोहन द्वारा भारत में लॉन्च किए जाने वाले Poco F2 को टीज़ किया गया। मनमोहन ने कथित तौर पर अफवाहों को भी खारिज कर दिया, जिसमें पोको एफ2 को रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वेरिएंट होने का दावा किया गया था। पोको इंडिया ने इससे पहले Redmi K30 को भारतीय बाजार में Poco X2 के रूप में लॉन्च किया था। इसी कारण यह माना जा रहा था कि Redmi K30 Pro भी भारत में पोको एफ2 के रूप में आ सकता है। मनमोहन ने पोको के खुद के वायरलेस ईयरबड के अस्तित्व का भी खुलासा किया जो जल्द ही देश में लॉन्च होगा।

FoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक, मनमोहन सोमवार को पोको इंडिया के फैन्स के साथ आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग रखी थी, जिसमें उन्होंने Poco F2 को लेकर कंपनी की योजनाओं के बारे में बात की। कहा जा रहा है कि एग्जिक्यूटिव ने पोको एफ2 के लॉन्च की पुष्टि की है और कहा है कि पोको एफ2 को रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वेरिएंट बताने वाली ऑनलाइन अफवाहें गलत हैं।

बातचीत के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि Poco F2 की भारत में कीमत लगभग 20,000 रुपये होगी। इससे पता चलता है कि नया फोन पिछले पोको एफ1 के विपरीत होगा, जिसे अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को कंपनी ने 20,999 में उस समय के फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था।

हालांकि अटपटी बात यह है कि हाल ही में लेटेस्ट MIUI 11 बीटा के भीतर MIUI कैमरा ऐप कोड ने सुझाव दिया था कि Redmi K30 Pro ही Poco F2 के रूप लॉन्च होगा।
Advertisement

मनमोहन ने यह भी कहा है कि पोको इंडिया की योजना सही मायने में वायरलेस ईयरबड लॉन्च करने की भी है। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक सर्वे किया था, जिससे कंपनी यूज़र्स की वायरलेस ईयरबड्स और अन्य सामानों में दिलचस्पी के बारे में जान सकें।
Advertisement

Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से यह इस खबर की स्वतंत्र रूप से पष्टी करने में सक्षम नहीं था कि मनमोहन ने पोको इंडिया के फैन्स को वास्तव रूप में फोन की जानकारी दी है या नहीं, क्योंकि वर्चुअल मीट वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि वास्तव में वायरलेस ईयरबड पर काम हो रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.