6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें

Poco C61 के 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 20:43 IST
ख़ास बातें
  • पहली सेल के बाद Poco C61 की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी
  • इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये होगी
  • फोन पर बैंक डिस्काउंट के साथ EMI ऑफर्स भी मिल रहे हैं
Poco C61 को इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। यह ऑक्टा-कोर MediaTek Helio चिपसेट, 5,000mAh बैटरी, HD+ LCD डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के लिए रेडियंट रिंग डिजाइन दिया गया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह लक्जरी-घड़ियों से प्रेरित है। हैंडसेट को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बजट फोन Android 14-बेस्ड यूआई के साथ शिप होता है और अब देश में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Poco C61 की भारत में कीमत, उपलब्धता

Poco C61 के 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Mystical Green, Ethereal Blue और Diamond Dust Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। पोको ने एक प्रेस नोट में पुष्टि की है कि ये कीमतें सेल के पहले दिन, यानी आज 500 रुपये के कस्टमर ऑफर कूपन के जरिए होगी। पहले दिन की सेल के बाद फोन की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 7,499 रुपये और टॉप मॉडल के लिए 8,499 रुपये हो जाएगी।

ग्राहक Flipkart Axis बैंक कार्ड कैशबैक ऑफर के साथ 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक 629 प्रति माह से शुरू होने वाले ICICI बैंक डेबिट कार्ड EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
 

Poco C61 के स्पेसिफिकेशन्स

Poco C61 में 6.71-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्टेड लेयर है। यह 89.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में 6GB RAM और 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरे को बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता करता है।
Advertisement

Poco C61 के कैमरा मॉड्यूल में एक अज्ञात AI-समर्थित सेकेंडरी सेंसर के साथ f/1.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है और यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक G36 चिपसेट पर काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.