• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरे वाला POCO C50 फोन भारत में Rs 6,249 में लॉन्च, 10 जनवरी से Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध

5000mAh बैटरी, 8MP कैमरे वाला POCO C50 फोन भारत में Rs 6,249 में लॉन्च, 10 जनवरी से Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध

POCO C50 : पोको ने C50 को ऐसी कीमतों में पेश किया है, जो यूजर्स को लुभा सकता है।

5000mAh बैटरी, 8MP कैमरे वाला POCO C50 फोन भारत में Rs 6,249 में लॉन्च, 10 जनवरी से Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध

POCO C50 में 6.52 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले मिलता है, जिसका रेजॉलूशन 720X1600 पिक्‍सल है।

ख़ास बातें
  • इसे 6499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है
  • पोको ने फोन में बड़ा डिस्‍प्‍ले और बैटरी दी है
  • फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) के इंडिपेंडेंट ब्रैंड ‘पोको' (Poco) ने साल 2023 का अपना पहला स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने POCO C50 को पेश किया है, जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में चल रहे कॉम्‍पिटिशन को और बढ़ाने वाला है। पोको ने C50 को ऐसी कीमतों में पेश किया है, जो यूजर्स को लुभा सकता है। एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन होने के बावजूद पोको ने C50 में कई फीचर्स ऑफर किए हैं, मसलन- 6.52 इंच का डिस्‍प्‍ले, 5000mAh की बैटरी और डुअल AI कैमरा आदि। आइए जानते हैं इस स्‍मार्टफोन के दाम और स्‍पेसिफ‍िकेशंस।   
 

POCO C50 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

कंपनी ने बताया है कि POCO C50 दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 2GB+32GB मॉडल के दाम 6499 रुपये और 3GB+32GB मॉडल के दाम 7299 रुपये हैं। हालांकि लॉन्‍च डे स्‍पेशल प्राइस के तहत इस फोन को क्रमश: 6249 रुपये और 6999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। POCO C50 को रॉयल ब्लू और कंट्री ग्रीन कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। यह स्‍मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।
 

POCO C50 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस  

POCO C50 में 6.52 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले मिलता है, जिसका रेजॉलूशन 720X1600 पिक्‍सल है। कंपनी का दावा है कि इस डिस्‍प्‍ले के साथ स्‍मूद और विविड कंटेंट देखना मुमकिन होगा। फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह पूरे दिन साथ निभा सकती है। यह बैटरी 10वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

POCO C50 में 8MP का AI डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 5MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। पोको का कहना है कि C50 में दिया गया कैमरा हर तरह की लाइटिंग कंडीशन में अच्‍छी फोटो लेता है। यूजर्स 1080p में 30fps की दर से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

POCO C50 को मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर से लैस किया गया है। LPDDR4X RAM का सपोर्ट है और यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के गो एडिशन पर चलता है। POCO C50 को प्रीमियम लेदर जैसी फ‍िनिश के साथ लाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका बैक स्‍प्‍लैश प्रूफ है और इसमें धूल से मुकाबला करने वाली कोटिंग भी दी गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »