Airtel प्रीपेड बंडल के साथ पेश हुआ Poco M6 5G, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने C51 को एक्सक्लूसिव एयरटेल वर्जन के साथ 5,999 रुपये में पेश किया था। इसके साथ 50 GB का एक बार का मोबाइल डेटा दिया गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 23:53 IST
ख़ास बातें
  • Poco M6 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC है
  • इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके एयरटेल एक्सक्लूसिव वर्जन का प्राइस 8,799 रुपये है

इसके साथ एयरटेल प्रीपेड कस्टमर्स को 50 GB का एक बार का मोबाइल डेटा मिलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने पिछले वर्ष दिसंबर में M6 5G को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव एयरटेल प्रीपेड बंडल के साथ ऑफर किया गया है। Poco M6 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने C51 को एक्सक्लूसिव एयरटेल वर्जन के साथ 5,999 रुपये में पेश किया था। इसके साथ 50 GB का एक बार का मोबाइल डेटा दिया गया था। 

कंपनी ने बताया है कि M6 5G के एयरटेल एक्सक्लूसिव वर्जन का प्राइस 8,799 रुपये है। इसकी बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी। इसके साथ एयरटेल प्रीपेड कस्टमर्स को 50 GB का एक बार का मोबाइल डेटा मिलेगा। अन्य टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स को इसके लिए SIM के साथ समान बेनेफिट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का लॉन्च पर प्राइस 4 GB + 128 GB वेरिएंट के लिए 10,499 रुपये, 6 GB + 128 GB वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये और 8 GB + 256 GB का 13,499 रुपये का था। Poco M6 5G में 6.74 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Poco ने X6 5G का 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाला नया वेरिएंट देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को इससे पहले 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया था। 

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। Poco X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके नए वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकता है। यह डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। Poco X6 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसके लिए 3 OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.