Pixel 6 बिना डायल करे अपने आप लगा रहा है कॉल, यूज़र्स कर रहे हैं शिकायत

रेडिट पर एक यूजर ने पिक्सल-6 पर घोस्‍ट कॉलिंग की यह समस्या रिपोर्ट की, जिसमें बताया गया है कि फोन ने बिना किसी सूचना के सुबह-सुबह यूजर के एक दोस्त को कॉल मिला दी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 19:32 IST
ख़ास बातें
  • यह बग कॉन्‍टैक्‍ट लिस्‍ट से नंबर सिलेक्‍ट करके कॉल लगा देता है
  • यूजर इस घटना को घोस्ट कॉलिंग या फैंटम कॉलिंग बता रहे हैं
  • Google को भी इस मामले की जानकारी है। वह इस पर काम कर रहा है

समस्‍या को सुलझाने के लिए अस्‍थायी समाधान के रूप में फोन को र‍िबूट करने की बात कही गई है।

Pixel 6 स्‍मार्टफोन यूजर्स इन दिनों एक बग से जूझ रहे हैं। खबरें हैं कि यूजर्स एक कॉलिंग बग का सामना कर रहे हैं, जो कॉन्‍टैक्‍ट लिस्‍ट से रैंडम बेस पर नंबर सिलेक्‍ट कर उस पर फोन कॉल कर देता है। शुरुआती रिपोर्टों में सुझाव दिया गया है कि हो सकता है इस बग के लिए गूगल असिस्‍टेंट दोषी हो। हालांकि इस अनऑथराइज्ड ऑटो कॉल को रोकने के लिए अस्‍थायी फ‍िक्‍स भी उपलब्‍ध हैं। यूजर इस घटना को घोस्ट कॉलिंग या फैंटम कॉलिंग बता रहे हैं। Google को भी इस मामले की जानकारी है। उसने कहा है कि वह इसे ठीक करने पर काम कर रहा है। 

रेडिट पर एक यूजर ने पिक्सल-6 पर घोस्‍ट कॉलिंग की यह समस्या रिपोर्ट की, जिसमें बताया गया है कि फोन ने बिना किसी सूचना के सुबह-सुबह यूजर के एक दोस्त को कॉल मिला दी, जिसका नंबर पहले कभी डायल नहीं किया गया था। यूजर के मुताबिक, दूसरी बार यह रात में हुआ, जब यूजर एक किताब पढ़ रहा था और कमरे में पूरी तरह से सन्नाटा था। तभी कॉल-इन-प्रोग्रेस टोन सुनते ही यूजर अवेयर हो गया। 

9to5Google ने भी एक वि‍डियो शेयर किया है। इसमें Pixel 6 स्‍मार्टफोन पर Google असिस्‍टेंट फीचर, बिना किसी ट्रिगर कमांड के अचानक कॉल करता है। इस समस्या की रिपोर्ट करने वाले अधिकांश उपयोगकर्ताओं का कहना है कि 'हे Google'शब्द उन्‍होंने कभी नहीं कहा और ना ही किसी कॉन्‍टैक्‍ट पर फोन करने के ल‍िए कहा गया।

इस समस्‍या को सुलझाने के लिए अस्‍थायी समाधान के रूप में फोन को र‍िबूट करने की बात कही गई है। यह भी सुझाव दिया गया है कि यूजर्स सेटिंग्‍स में जाकर गूगल असिस्‍टेंट फीचर को डिसेबल कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्‍स में जाएं। वहां गूगल असिस्टेंट के ऑप्‍शन में लॉक स्क्रीन पर जाएं। लॉक स्क्रीन पर असिस्टेंट रिस्पॉन्स पर जाएं और गूगल अस‍िस्‍टेंट को डिसेबल कर दें।
Advertisement

मामले की जानकारी गूगल को भी है। Google ने 9to5Google को कन्‍फर्म किया है कि उसे इस मुद्दे की जानकारी है और इसे ठीक करने पर काम कर रहा है। अपकमिंग अपडेट के साथ इस इश्‍यू के हल होने की संभावना है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , google pixel 6, calling bug, Google Assistanat, bug, Calling, reddit

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.