Pixel 3a और Pixel 3a XL से 7 मई को उठेगा पर्दा

Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन से संबंधित टीज़र इमेज़ को जारी किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2019 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Google Store पर जारी टीज़र से पिक्सल 3ए की लॉन्च डेट का पता चला
  • Playmoji AR लाइनअप को मिलेंगे पांच नए मार्वल सुपरहीरो
  • गूगल ने विज्ञापन किया जारी, पिक्सल के नए फोन के फीचर्स के बार में पता चल

Pixel 3a और Pixel 3a XL से 7 मई को उठेगा पर्दा

Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन से संबंधित टीज़र इमेज़ को जारी किया गया है। तस्वीर से इस बात का पता चला है कि पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल से 7 मई 2019 को पर्दा उठेगा। टीज़र गूगल स्टोर पर उपलब्ध है जो नए पिक्सल फोन के लॉन्च होने का संकेत दे रहा है। कुछ समय पहले Pixel 3a और Pixel 3a XL की कीमत लीक हुई थी। इसके अलावा Google ने एक मिनट का विज्ञापन भी जारी किया है। केवल इतना ही नहीं, गूगल (Google) ने अपने प्लेइमोजी एआर लाइनअप में पांच मार्वल सुपरहीरो को लाने के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ टाइपअप भी किया है। मार्वल स्टूडियो की एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame) को थिएटर में 26 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा।

गूगल स्टोर पर टीज़र से लॉन्च डेट का पता चला है- तस्वीर पर लिखा नज़र आ रहा है '7 मई को होगी नए हीरो से मुलाकात"। इसके अलावा डेडीकेटेड वेबपेज़ पर लॉन्च की तारीख और टैगलाइन 'Help is on the way' लिखी नज़र आ रही है। गूगल स्टेर पर अलग से बने वेबपेज़ पर लिखा है- 'On May 7, something big is coming to the Pixel universe'।
 

गूगल स्टोर से Google Pixel 3a की लॉन्च तारीख का पता चला
Photo Credit: Google Store

गौर करने वाली बात यह है कि Google I/O 2019 इवेंट की भी शुरुआत 7 मई से हो रही है। इस सप्ताह के शुरुआत में Google Pixel 3a और Pixel 3a XL की कीमत लीक हुई थी। पिक्सल 3ए के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 कैनेडियन डॉलर (लगभग 33,700 रुपये) है। वहीं, Pixel 3a XL की शुरुआती कीमत 799 कैनेडियन डॉलर (लगभग 41,500 रुपये) है। फोन के व्हाइट और ब्लैक दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं।

Pixel 3a के लॉन्च से संबंधित टीज़र को जारी करने के साथ गूगल ने एक विज्ञापन को भी जारी किया है। इसके अलावा गूगल ने प्लेइमोजी एआर लाइनअप में पांच मार्वल सुपरहीरो को लाने के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ टाइपअप की घोषणा की है। आयरन मैन (Iron Man), कैप्टन अमेरिका (Captain America), हल्क (Hulk), नेब्यूला (Nebula) और  ओकोय( Okoye) जैसे सुपरहीरो प्लेग्राउंड के जरिए उपलब्ध होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 3a, Pixel 3a XL, Google Pixel 3a, Pixel, Google Pixel, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.