पैनासोनिक पी91 स्मार्टफोन 6,490 रुपये में लॉन्च

पैनासोनिक ने गुरुवार को भारत में अपनी पी-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पैनासोनिक पी91 लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,490 रुपये है और यह कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2017 15:47 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी91 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
  • हैंडसेट की बैटरी 2500 एमएएच की है
पैनासोनिक ने गुरुवार को भारत में अपनी पी-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पैनासोनिक पी91 लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,490 रुपये है और यह कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि पैनासोनिक पी91 में टॉप पर ग्रेफाइट फिल्म है। यह फोन को गर्म होने से बचाएगा, ताकि सर्किट खराब ना हों। हैंडसेट को ब्लू, गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कीमत में Panasonic P91 की सीधी भिड़ंत लोकप्रिय शाओमी रेडमी 4ए से होगी।

अब बात इस फोन के स्पेसिफिकेशन की। पैनासोनिक पी91 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश भी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। पैनासोनिक पी91 का रियर कैमरा स्कैन क्यूआर कोड, डिटेक्ट सीन ऑटोमैटिकली, सेलेक्ट सीन फ्रेम, एडजस्ट एक्सपोज़र वैल्यू, रिकॉर्ड टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट और प्रोफेशनल मोड के साथ आता है।
Advertisement

हैंडसेट की बैटरी 2500 एमएएच की है और फोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 144.7x72.4x10.1 मिलीमीटर है। कंपनी ने फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया है। हैंडसेट का वज़न 161 ग्राम है।

लॉन्च के बारे में पैनासोनिक इंडिया के मोबिलिटी डिविज़न के बिजनेस हेड पंकज राणा ने कहा, "पी91 के ज़रिए हम ग्राहकों को किफायती कीमत में कई मज़ेदार फीचर और शानदार अनुभव देना चाहते हैं। हमारा नया स्मार्टफोन वीओएलटीई डिवाइस है।"
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.