Panasonic P85 NXT भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिेकेशन

पैनासोनिक पी85 नेक्स्ट को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला है। इस फोन को भारत में दुकानों में बेचा जाएगा।

Panasonic P85 NXT भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिेकेशन
ख़ास बातें
  • Panasonic P85 NXT में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है पैनासोनिकी पी85 नेक्स्ट में
  • स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच की है
विज्ञापन
जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Panasonic ने मंगलवार को अपने स्मार्टफोन पैनासोनिक पी85 नेक्स्ट को लॉन्च किया। कंपनी की पी सीरीज़ के अन्य हैडंसेट की तरह Panasonic P85 NXT भी आर्बो हब के साथ आता है। Panasonic P85 NXT की अन्य अहम खासियतों में स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक शामिल हैं। पैनासोनिक के इस हैंडसेट के फ्रंट और रियर कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है। यह पैनासोनिक के चुनिंदा स्मार्टफोन में से है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Panasonic P85 NXT की भारत में कीमत

पैनासोनिक पी85 नेक्स्ट को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला है। इस फोन को भारत में दुकानों में बेचा जाएगा। Panasonic P85 NXT ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और डार्क ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
 

Panasonic P85 NXT स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम पैनासोनिक पी85 नेक्स्ट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 1 की प्रोटेक्शन से लैस है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Panasonic P85 NXT में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश भी है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है।

Panasonic P85 NXT के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.7x70.8x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 173.8 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2 Nougat
रिज़ॉल्यूशन720
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »