• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Panasonic ने भारत में लॉन्च किया P100 स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Panasonic ने भारत में लॉन्च किया P100 स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट डूरास्पीड तकनीक से लैस है, जो ऐप के इस्तेमाल में बैटरी और डेटा की खपत को कम करेगा। हैंडसेट में 5 इंच का 2.5 डी कर्व्ड ग्लास वाला डिस्प्ले है। यह गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा से लैस भी है। कंपनी का दावा है कि आकर्षक ग्रिप के चलते यह फोन हाथ में आसानी से फिट आएगा। हार्डवेयर की बात करें तो हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

Panasonic ने भारत में लॉन्च किया P100 स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक ने बजट सेगमेंट में लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन पी100
  • 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है इस फोन में
  • फोन 2 जीबी व 1 जीबी वेरिएंट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा
विज्ञापन
जापानी कंपनी पैनासोनिक ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन P100 लॉन्च किया है। 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे वाले इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि हैंडसेट मूड को ध्यान में रखकर स्पष्ट और आकर्षक तस्वीरें देने में सक्षम है। कैमरे में मल्टी-मोड फीचर भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन दो तरह के रैम वेरिएंट के साथ आया है। 2 जीबी रैम वेरिएंट एक्सक्लूज़िव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 5,999 रुपये कीमत में उपलब्ध होगा। वहीं इसके 1 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 5,299 रुपये है।.

कहा गया है कि हैंडसेट डूरास्पीड तकनीक से लैस है, जो ऐप के इस्तेमाल में बैटरी और डेटा की खपत को कम करेगा। हैंडसेट में 5 इंच का 2.5 डी कर्व्ड ग्लास वाला डिस्प्ले है। यह गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा से लैस भी है। कंपनी का दावा है कि आकर्षक ग्रिप के चलते यह फोन हाथ में आसानी से फिट आएगा। हार्डवेयर की बात करें तो हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 2,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का कुल वज़न 174.8 ग्राम है। जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ-साथ इसमें स्मूद इंटरफेस है। स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।

कंपनी ने पैनासोनिक पी100 को लॉन्च करने के साथ-साथ 'गोल्ड उत्सव कंज्यूमर ऑफर' की भी शुरुआत की है। इस ऑफर में कंपनी फोन खरीदने वाले चुनिंदा भाग्यशाली ग्राहकों को खास गिफ्ट भी देगी। यह ऑफर तमिलनाडु को छोड़कर हर जगह लागू है। यह ऑफर 8 फरवरी से 31 मार्च तक लागू होगा। इस दौरान पी100 स्मार्टफोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को फोन के साथ एक कूपन दिया जाएगा, जिसमें एक यूनिक कोड होगा। कहा गया है कि इस ऑफर के ज़रिए भाग्यशाली विजेता 10 ग्राम तक सोना (सोने के सिक्के व पेटीएम गोल्ड) भी जीत सकते हैं। कंपनी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस ऑफर का लाभ नियम व शर्तों को पूरा करने वाले चुनिंदा ग्राहक ही उठा पाएंगे।

पैनासोनिक पी100 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस वाला रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। कैमरे में मल्टी-मोड फीचर भी मौज़ूद है, जिसके दम पर यूज़र खास पलों की सटीक और स्पष्ट तस्वीरें ले पाएंगे। इसके अलावा ज़ीरो शटर स्पीड का विकल्प भी इसमें मौज़ूद है, जिसकी मदद से लगातार बिना रुके तस्वीरें खींची जा सकती हैं। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

जैसा कि हमने पहले बताया, यह हैंडसेट 1 जीबी और 2 जीबी वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। हैंडसेट में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.25 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 16 जीबी रोम दी गई है, जो 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में पॉकेट मोड दिया गया है, जिसके ज़रिए फोन के जेब में होने पर रिंगटोन का वॉल्यूम अपने आप तेज़ हो जाएगा। साथ ही एक बार फ्लिप करने पर फोन साइलेंट मोड में चला जाएगा।

फोन में सिक्यॉरिटी से जुड़े कुछ और फीचर भी मौज़ूद हैं। इसमें ऑन बॉडी डिटेक्शन मोड दिया गया है, जो यूज़र के हाथ में होने पर फोन को स्लीप मोड में नहीं जाने देता। इसके अलावा ब्लूटूथ अनलॉक मोड और ट्रस्टिड फेसे मोड भी इसमें मौज़ूद है। बताया गया है कि ट्रस्टिड फेस मोड और ट्रस्टिड वॉयस मोड यूज़र के खाना बनाने या अन्य कामों में व्यस्त रहने के दौरान मदद करेगा। इस मोड के सहारे फोन की तरफ देखने या गूगल सर्च में वॉयस कमांड देने भर से फोन लॉक व अनलॉक हो जाएगा। यह फोन ब्लू, ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »