पैनासोनिक एलुगा टैप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी खूबियां

पैनासोनिक एलुगा टैप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा टैप की कीमत 8,990 रुपये है
  • पैनासोनिक एलुगा टैप में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
पैनासोनिक ने त्यौहारी सीज़न में एलुगा सीरीज़ में अपना नया 4जी स्मार्टफोन एलुगा टैप लॉन्च कर दिया है। एलुगा टैप की कीमत 8,990 रुपये है। देशभर में एलुगा टैप गोल्ड और सिल्वर ग्रे कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के साथ एक प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड मुफ्त मिलेगा।

एलुगा टैप स्मार्टफोन में 5 इंच का (1280×720 पिक्सल) आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 जीबी रैम है। इनिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। फोन का डाइमेंशन 143×71×8.15 मिलीमीटर और वज़न 138 ग्राम है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

बात करें कैमरे की तो पैनासोनिक एलुगा टैप में 8 मेगपिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए पैनासोनिक एलुगा टैप में 4जी वीओएलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे सपोर्ट हैं। इसके अलावा इस फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »