Panasonic Eluga Ray 530 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Panasonic Eluga Ray 530 को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह बजट स्मार्टफोन 18:9 'बिग व्यू' डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है।

Panasonic Eluga Ray 530 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Panasonic Eluga Ray 530 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
  • 5.7 इंच का एचडी+ 'बिग व्यू' डिस्प्ले है Panasonic Eluga Ray 530 में
  • पैनासोनिक एलुगा रे 530 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
Panasonic Eluga Ray 530 को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह बजट स्मार्टफोन 18:9 'बिग व्यू' डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। पैनासोनिक ने एआई से लैस आर्बो हब दिया है जो एक तरह से कई ऐप का ठिकाना है। Panasonic Eluga Ray 530 में कई कैमरा मोड हैं, जिसमें बोकेह इफेक्ट और टाइम-लैप्स शामिल हैं। Eluga Ray 530 से पहले पैनासोनिक ने भारतीय मार्केट में 5.7 इंच एचडी+ बिग व्यू डिस्प्ले वाले Panasonic Eluga Ray 550 को लॉन्च किया था।
 

Panasonic Eluga Ray 530 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक एलुगा रे 530 की कीमत 8,999 रुपये है। स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू रंग में मिलता है। इसकी बिक्री कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी जिसमें अमेज़न भी शामिल है।

डुअल-सिम Panasonic Eluga Ray 530 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (1440x720 पिक्सल) 'बिग व्यू' डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। बोकेह इफेक्ट, टाइम-लैप्स और ऑटो सीन डिटेक्शन जैसे फीचर रियर सेंसर का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंमसर दिया गया है, यह फेस अनलॉक फीचर के काम आता है। एक मल्टी फंक्शन एफपीएस बटन भी है जिसकी मदद से एक क्लिक में सेल्फी ली जा सकती है।

पैनासोनिक एलुगा रे 530 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.4x72.18x8.3 मिलीमीटर है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »