Panasonic ने लॉन्च किए तीन 4G स्मार्टफोन, कीमत 6,990 रुपये से शुरू

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 10:28 IST
पैनासोनिक (Panasonic) ने मंगलवार को एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले तीन नए डुअल-सिम 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने एलुगा आई2 (Eluga I2), एलुगा एल2 (Eluga L2) और टी45 4जी (T45 4G) स्मार्टफोन को क्रमशः  8,290, 9,990 और 6,990 रुपये में लॉन्च किया। तीनों ही स्मार्टफोन में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G (TDD-LTE 2300MHz Band 40 और FDD-LTE 1800MHz Band 3) बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

पैनासोनिक एलुगा एल2 (Panasonic Eluga L2) स्मार्टफोन FitHome UI पर चलता है जो Android 5.1 Lollipop पर बेस्ड है। यह 5.5 इंच के qHD (540x960 pixels) डिस्प्ले के साथ आएगा। डिवाइस में 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ 1GB  के रैम (RAM) का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

4G के अलावा Eluga L2 में वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। हैंडसेट में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x77.5x8.6mm है और वज़न 158 ग्राम। स्मार्टफोन में 2500mAh की बैटरी है। डिवाइस सेंड ग्रे और मिडनाइट कलर वेरिएंट में आएगा।
पैनासोनिक एलुगा आई2 (Panasonic Eluga I2) में 5 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। डिवाइस 1GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) और 1GB RAM के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Eluga I2 में वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडेसट एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 144.2x71.2x8.8mm है और वज़न 135 ग्राम। स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी है। डिवाइस 21 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आएगा। मार्केट में डिवाइस के मेटालिक सिल्वर, मेटालिक गोल्ड और मेटालिक ग्रे कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
पैनासोनिक टी45 4जी (Panasonic T45 4G) स्मार्टफोन में 4.5 इंच का FWVGA (480x854 pixels) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1GHz quad-core processor (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) और 1GB RAM के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्स (VGA) का।
Advertisement

(यह भी देखें: Panasonic Eluga L2 बनाम Panasonic Eluga I2 बनाम Panasonic T45 4G)
Advertisement

T45 4G हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।

हैंडेसट एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 130.6x65.3x9.5mm है। स्मार्टफोन में 1800mAh की बैटरी है। यह व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.