13 लाख से ज्यादा एंड्रायड स्मार्टफोन पर पड़ा है इस मालवेयर का असर, कहीं आपका फोन भी...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जुलाई 2016 17:50 IST
एंड्रॉयड मालवेयर हमिंगबैड ने दुनियाभर के 1 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन को प्रभावित कर दिया है। यह दावा सिक्योरिटी फर्म चेक प्वाइंट ने किया है। याद रहे कि हमिंगबैड मालवेयर के बारे में सबसे पहले जानकारी फरवरी में सामने आई थी। सिक्योरिटी फर्म ने बताया है कि इस मालवेयर ने भारत और चीन में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन प्रभावित किए हैं।

चेक प्वाइंट ने बताया है कि इस मालवेयर को चीन की मोबाइल एड सर्वर कंपनी यिंगमॉब के डेवलपर्स द्वारा बनाया गया है। कंपनी की कई टीम ट्रैकिंग और ऐड प्लेटफॉर्म पर काम करती है। हालांकि, कंपनी के अंदर एक ग्रुप ऐसा भी है जिसने इस खतरनाक सॉफ्टवेयर को बनाया है। चेकप्वाइंट ने दावा किया कि हमिंगबैड को ओवरसीज प्लेटफॉर्म की डेवलपमेंट टीम द्वारा बनाया गया है। इस ग्रुप में करीब 25 डेवलपर काम करते हैं।

हमिंगबैड, डिवाइस का रूट एक्सेस हासिल कर लेता है। इसका मकसद धोखे से विज्ञापन दिखाकर राजस्व जुटाना होता है। मकसद पूरा करने के लिए स्मार्टफोन पर बेहद ही खतरनाक ऐप इंस्टॉल किए जाते हैं। चेकप्वाइंट ने दावा किया है कि यिंगमॉब इस खतरनाक मालवेयर के जरिए हर महीने करीब 300,000 डॉलर (करीब 20,257,000 रुपये) कमाती है।
 

इस मालवेयर की पहुंच अब 20 देशों में है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले यूज़र भारत और चीन के हैं। चेक प्वाइंट ने बताया है कि भारत में करीब 13.5 लाख स्मार्टफोन हमिंगबैड मालवेयर से ग्रसित हैं, जबकि चीन में सबसे ज्यादा करीब 16 लाख स्मार्टफोन प्रभावित हैं। मज़ेदार बात यह है कि इस मालवेयर से पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न पर चलने वाले हैंडसेट ज्यादा प्रभावित हैं। प्रभावित डिवाइस में से 50 फीसदी हैंडसेट एंड्रॉयड किटकैट पर चलते हैं और 40 फीसदी एंड्रॉयड जेलीबीन पर।
Advertisement

गूगल ने इस खतरे को माना है और पुष्टि की कि वह इससे अवगत है। गूगल के एक प्रवक्ता ने सीनेट को बताया, "कंपनी लंबे से इस किस्म के मालवेयर से अवगत है। हम लगातार इसकी पहचान करने वाले सिस्टम को बेहतर बना रहे हैं। हम लगातार खतरनाक ऐप्स को इंस्टॉल करने से रोकते हैं ताकि यूज़र और उनकी जानकारियों को सुरक्षित रखा जा सके।"
Advertisement

चेक प्वाइंट के मुताबिक, हमिंगबैड हर दिन करीब 50,000 खतरनाक ऐप इंस्टॉल करता है। ये ऐप हर दिन 20 मिलियन से ज्यादा विज्ञापन डिस्प्ले करते हैं, जिसकी मदद से हर दिन गैर-कानूनी तरीके से 25 लाख क्लिक हासिल किए जाते हैं। इस मालवेयर की मदद से यिंगमॉब कंपनी हर दिन 10 हज़ार डॉलर कमाती है और साथ में 1 करोड़ एंड्रॉयड स्मार्टफोन और उनमें स्टोर किए गए संवेदशनसील डेटा को खतरे में डाल देती है।

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और लगातार ही ज़रूरत से ज्यादा विज्ञापन का सामना कर रहे हैं तो संभव है कि आपका फोन हमिंगबैड मालवेयर से ग्रसित है। इस मालवेयर को डिटेक्ट करने के लिए आपको सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल करना होगा।
Advertisement

अगर आपके फोन पर हमिंगबैड मालयवेयर मौजूद है तो चेक प्वाइंट के डैन वाइली के मुताबिक आपको उसे फैक्ट्री रीसेट करना होगा। इसका मतलब है कि आप अपने सारे डेटा, ऐप्स और स्टोर किए हुए पासवर्ड खो देंगे। हमारा सुझाव होगा कि रीसेट करने से पहले आप अपने डेटा, कॉन्टेक्ट और अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट का बैकअप बना लें। आगे से ध्यान रखें कि किसी भी स्टोर से ऐप  डाउनलोड करने से पहले उसकी जांच अच्छे से कर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android KiKat, Check Point, HummingBad, Malware, Mobiles, Yingmob
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.