108MP कैमरा, 11000mAh बैटरी के साथ रग्ड फोन Oukitel WP55 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ

Oukitel ने अपने रग्ड स्मार्टफोन की लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन Oukitel WP55 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2025 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel WP55 Pro में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oukitel WP55 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oukitel WP55 Pro में 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Oukitel WP55 Pro में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oukitel

Oukitel ने अपने रग्ड स्मार्टफोन की लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन Oukitel WP55 Pro लॉन्च कर दिया है। ड्यूराबिलिटी और एक्स्ट्रीम कंडीशन के लिए बनाया गया यह फोन एक फुल स्मार्टफोन अनुभव भी प्रदान करता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है जो कि लंबे समय तक बाहर रहते हैं, कंडीशन में काम करते हैं। यहां हम आपको Oukitel WP55 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oukitel WP55 Pro Price


Oukitel WP55 Pro की कीमत £329 (लगभग 38,198 रुपये) है। यह रग्ड फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर यूके में उपलब्ध है।


Oukitel WP55 Pro Specifications


Oukitel WP55 Pro में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को अतिरिक्त ड्यूराबिलिटी के लिए भी रेनफोर्स्ड किया गया है। यह गिरने के प्रति ज्यादा रेरिस्टेंट है और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेस्ट है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रैम को डायनेमिक मेमोरी एलोकेशन के जरिए 48GB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो WP55 Pro के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इन्फ्रारेड नाइट विजन के साथ यह लो लाइट और रात के समय के लिए उपयोगी साबित होता है। इस फोन में 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Oukitel के अनुसार, बैटरी 77 घंटे तक का टॉक टाइम और लगभग 1375 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। WP55 Pro में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है। इसके अलावा यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है, जिससे गिरने से बचाव होता है और शॉक प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 15.3 मिमी मोटाई वाले इस फोन में NFC दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  4. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  5. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  8. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  10. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.