Oukitel WP300: 16000mAh बैटरी वाले इस फोन में फिट हो जाते हैं ईयरबड्स और टॉर्च, जानें कीमत

Oukitel WP300 का मूल प्राइस 599 डॉलर तक जा सकता है। स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट पर रिजर्व किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2025 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel WP300 की शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट में 399 डॉलर है
  • इसका मूल प्राइस 599 डॉलर तक जा सकता है
  • Oukitel WP300 का किकस्टार्टर पेज इस महीने के अंत तक लाइव होगा

Oukitel_W300 Rugged Phone: वॉटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ है यह फोन

Photo Credit: Oukitel

Oukitel अपने रग्ड स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कंपनी ने कुछ अलग किया है। कंपनी का कहना है कि उसका नया Oukitel WP300 फोन सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक तरह से गैजेट्स का छोटा सा स्टेशन है, जिसके चलते कंपनी ने इसे 'दुनिया का पहला इंडस्ट्रियल-ग्रेड मॉड्यूलर स्मार्ट रगेड फोन' बताया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 16000mAh की मैसिव बैटरी और दो ऐसे अटैचमेंट्स जो इसे स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा बना देते हैं। 

Oukitel WP300 की शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट में 399 डॉलर (लगभग 34,000 रुपये) रखी गई है, लेकिन ये कीमत लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत है। इसका मूल प्राइस 599 डॉलर तक जा सकता है। स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट पर रिजर्व किया जा सकता है। Oukitel WP300 का किकस्टार्टर पेज इस महीने के अंत तक लाइव होगा।

Oukitel WP300 को एक ऑल-इन-वन डिवाइस के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह फोन IP69, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी वॉटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ है। 16000mAh की बैटरी सिर्फ फोन को पावर देने के लिए नहीं बल्कि बाकी डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए भी इस्तेमाल हो सकती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Ouiktel प्रोडक्ट में 6.78-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 650 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल RAM के जरिए इसे 36GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो रियर में 108MP का AI कैमरा और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा है। इसमें नैनो+नैनो SIM सेटअप मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में WiFi 6, Bluetooth 5.2, NFC, GLONASS, GPS, Beidou और Galileo शामिल हैं।
Advertisement

WP300 को बाकी फोन्स से अलग बनाते हैं इसके दो खास अटैचमेंट्स। पहला है एक डिटैचेबल LED कैंपिंग लाइट, जो एमरजेंसी सिचुएशन में काम आ सकती है। दूसरा है एक वायरलेस ईयरबड जो फोन में डॉक्स हो जाता है और जरूरत पड़ने पर एक कॉम्पैक्ट स्मार्टवॉच में बदल सकता है।

वहीं, इसके साथ आने वाले HearWatch मॉड्यूलर ईयरफोन और वॉच के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें Bluetooth 5.3 वर्जन मिलता है। वॉच में IP68 रेटेड बिल्ड, 150mAh बैटरी, हार्ट-रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.