6000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन उकीटेल के6000 लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2015 13:28 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उकीटेल जुलाई महीने में 10000 एमएएच की बैटरी वाला स्मार्टफोन बनाने को लेकर सुर्खियों में थी। इस कंपनी ने एक बार फिर बड़ी बैटरी के साथ नया हैंडसेट पेश किया है।

कंपनी द्वारा 6000 एमएएच की बैटरी से लैस उकीटेल के6000 स्मार्टफोन पेश किया है। फिलहाल, कंपनी ने हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी दी है। अफसोस की बात यह है कि खबर लिखे जाने के वक्त तक इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया था।
Advertisement

के6000 स्मार्टफोन में मौजूद बड़ी बैटरी को लेकर बैटरी सेविंग मोड में 10 दिन तक का बैकअप देने का दावा किया गया है। कहा गया है कि यह 46 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देगी। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने यह भी दावा किया है कि बैटरी 40 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आएगा। इसकी मदद से मात्र 5 मिनट के चार्ज में यूज़र को 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। के6000 स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है, यानी आप इसकी मदद से दूसरे हैंडसेट को चार्ज़ कर सकते हैं।

अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल अपने के6000 हैंडसेट के किसी और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement
 
गौरतलब है कि जून महीने में जियोनी ने अपना मैराथन एम5 स्मार्टफोन को 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 3000 एमएएच की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6000 एमएएच।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.