Oppo F27 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 16:21 IST
ख़ास बातें
  • इसे दो RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जा सकता है
  • Oppo F27 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का F27 5G जल्द देश में लॉन्च किा जाएगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे दो RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में F27 5G के कथित मार्केटिंग पोस्टर को लीक किया गया है। इसके 8 GB के RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 24,999 रुपये हो सकता है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री 18 अगस्त से शुरू हो सकती है। इसे बैंक कार्ड से खरीदने पर Oppo की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। Oppo F27 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 कैमरा हो सकता है। इसमें  AI Studio, AI Eraser और AI Smart Image Matting जैसे आर्टफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें डुअल स्पीकर्स मिल सकते हैं। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत घटी है। इन सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का सबसे अधिक मार्केट शेयर है। इसके बाद Poco और Realme हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.