Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Oppo Find X के अपग्रेड Oppo Find X2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Oppo Find X2 Pro, Find X2 को मिला सर्टिफिकेशन

ख़ास बातें
  • नए Oppo फोन को बीआईएस डेटाबेस पर लिस्ट किया गया
  • नए फोन में 65 वॉट Super VOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाना तय है
विज्ञापन
Oppo Find X2 Pro को भारत और थाइलैंड में सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। स्मार्टफोन को Oppo Find X2 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है जिसे पहले ही थाइलैंड में सर्टिफिकेशन मिल चुका है। Oppo की Find X सीरीज़ के दोनों ही हैंडसेट चीनी कंपनी द्वारा 2018 में लॉन्च किए गए Oppo Find X के अपग्रेड होंगे। बीते महीने ओप्पो ने बताया था कि ओप्पो फाइंड एक्स2 को इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 6.5 इंच के कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

थाइलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC के मुताबिक, Oppo Find X2 Pro पर काम चल रहा है। इसका मॉडल नंबर CPH2025 है। Oppo Find X2 का मॉडल नंबर CPH2023 है। सर्टिफिकेशन साइट पर दोनों ओप्पो फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है।

NBTC के अलावा भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी एक फोन लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह लिस्टिंग ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो से संबंधित है। टिप्सटर इशान अग्रवाल द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीन शॉट में बीआईएस सर्टिफिकेशन वाले फोन के मॉडल नंबर CPH2025 और CPH2035 हैं। संभवतः ये फोन ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो के दो अलग-अलग वेरिएंट हो सकते हैं।

गैजेट्स 360 भी स्वतंत्र तौर पर नए Oppo फोन को बीआईएस डेटाबेस की लिस्टिंग की पुष्टि की है। हालांकि, ऑनलाइन लिस्टिंग में मॉडल नंबर का ज़िक्र नहीं है।

BIS डेटाबेस की लिस्टिंग कहीं भी इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने की गारंटी है। लेकिन यह साफ है कि टेस्टिंग चल रही है और मार्केट में आने में थोड़ा वक्त लगेगा।

Oppo ने अभी तक फाइंड एक्स2 प्रो के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन ओप्पो फाइंड एक्स2 के बारे में ज़रूर बताया है। Oppo Find X के अपग्रेड ओप्पो फाइंड एक्स2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। ओप्पो के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि नए फोन में 65 वॉट Super VOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। यह फीचर अभी तक Oppo Reno Ace का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा ओप्पो फाइंड एक्स2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाना तय है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  3. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  4. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  5. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  6. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  7. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  8. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  9. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  10. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »