Oppo बंद कर सकती है Ace-सीरीज़, अब Realme की है नज़र

टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर साझा किया है कि ओप्पो अपनी ऐस सीरीज़ को पूरी तरह से बंद कर देगी। ऐस सीरीज़ में दो फोन हैं - Oppo Ace और Oppo Ace 2, जो इस साल अप्रैल में लॉन्च किए गए थे।

Oppo बंद कर सकती है Ace-सीरीज़, अब Realme की है नज़र

Oppo Ace 2 ओप्पो की ऐस सीरीज़ का आखिरी फोन था

ख़ास बातें
  • Oppo ने इस साल अप्रैल में चीन में लॉन्च किया था Oppo Ace 2
  • प्रीमियम ऐस-सीरीज़ को कंपनी जल्द कर सकती है बंद
  • Realme नई ब्रांडिंग के साथ लॉन्च कर सकती है ओप्पो की ऐस-सीरीज़
विज्ञापन
Oppo की Ace सीरीज़ कथित तौर पर बंद हो सकती है। खबर है कि कंपनी इस सीरीज़ को बंद करने की योजना बना रही है और हो सकता है कि इस सीरीज़ को Realme अपने ब्रांड के तहत पेश करे। याद दिला दें कि Oppo ने इस सीरीज़ में आखिरी फोन कुछ महीनों पहले Oppo Ace 2 के रूप में पेश किया था। अब यदि लेटेस्ट लीक को सच मानें तो इस सीरीज़ को रियलमी आगे बढ़ा सकती है। Realme की वर्तमान में चीन में Q सीरीज़, V सीरीज़ और X सीरीज़ चल रही है और नई अफवाह के अनुसार, रियलमी हाई परफॉर्मेंस हैंडसेट के साथ एक नई सीरीज़ पेश करेगी, जो ऐस सीरीज़ में पाए जाने हैंडसेट के समान होगा।

टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर साझा किया है कि ओप्पो अपनी ऐस सीरीज़ को पूरी तरह से बंद कर देगी। ऐस सीरीज़ में दो फोन हैं - Oppo Ace और Oppo Ace 2, जो इस साल अप्रैल में लॉन्च किए गए थे। यदि इस अफवाह को सच मानें, तो कंपनी इस सीरीज़ में कोई नया फोन लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है।

इस सीरीज़ का आखिरी फोन Ace 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 65 वॉट सुपरवूक 2.0 फ्लैश चार्ज, 40 वॉट एयर वूक वायरलेस फास्ट चार्जिंग और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। ओप्पो ऐस 2 की कीमत चीन में 3,999 चीनी युआन (लगभग 43,200 रुपये) से शुरू होती है।

जहां एक ओर ओप्पो अपनी ऐस सीरीज़ को बंद करने की योजना बना रही है, खबर यह भी है कि Realme इस ऐस सीरीज़ की लाइनअप को एक अलग ब्रांडिंग के साथ पेश करेगी। इन नए स्मार्टफोन्स में Ace सीरीज की तरह ही हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर शामिल होंगे। टिपस्टर बताता है कि Realme इस नई आगामी सीरीज़ के लिए एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है और इसके अगले साल लॉन्च होने की संभावना है। इस फोन में 125 वॉट का जबरदस्त फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है।

ओप्पो ने हाल ही में अपनी 125 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक पेश की है, जिसे 4,000mAh की बैटरी को केवल पांच मिनट में 41 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए और पूरी तरह से 20 मिनट में चार्ज करने के लिए तैयार किया गया है। नई तकनीक को कंपनी के मौजूदा SuperVOOC और VOOC फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल के साथ जोड़ा जाएगा और यह 65 वॉट पीडी और 125 वॉट पीपीएस स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Ace Series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »