Oppo Reno S दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Oppo Reno S की कीमत भारत में 40,000 रुपये के आसपास होगी। फोन को भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2019 12:35 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो एस 65 वॉट की SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  • स्नैपड्रैगन 855 या स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ आ सकता है यह ओप्पो फोन
  • इससे पहले Oppo Reno Ace हुआ था लॉन्च

Oppo A5s (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Oppo अपने Reno स्मार्टफोन के एक नए वेरिएंट पर काम कर रही है और इसे दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नया Oppo Reno S लॉन्च होने वाला है। यह फोन 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करेगा और इसमें पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। ओप्पो रेनो एस की कीमत भी इंटरनेट पर भी लीक हुई है। इस वेरिएंट को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो रेनो ऐस के साथ ऐसा नहीं हुआ है। इस फोन को अब तक भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो रेनो एस की कीमत भारत में 40,000 रुपये के आसपास होगी। फोन को भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। याद रहे कि Oppo Reno Ace में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ओप्पो रेनो एस में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ कौन-कौन और सेंसर्स होंगे।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ओप्पो रेनो एस 65 वॉट की SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह तकनीक ओप्पो रेनो ऐस का भी हिस्सा है। कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि Oppo Reno S स्नैपड्रैगन 855 या स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ आएगा।

इससे पहले अक्टूबर महीने में ही Oppo Reno Ace को लॉन्च किया गया था। Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन चार रियर कैमरे और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। ओप्पो रेनो ऐस में कंपनी की अपनी 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। दावा है कि यह तकनीक मात्र 30 मिनट में फोन में दिए गए 4,000 एमएएच बैटरी को फुल चार्ज कर देगाी। ओप्पो रेनो ऐस की अन्य खासियतों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 3.0 स्टोरेज शामिल हैं। Oppo फोन इन-हाउस टच बूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.