16GB RAM, 64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 9 और Reno 9 Pro लॉन्च, कितनी कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Oppo Reno 9 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥2,499 यानी कि 28,575 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ¥2,699 यानी कि 30,883 रुपये में उपलब्ध है।

16GB RAM, 64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 9 और Reno 9 Pro लॉन्च, कितनी कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Oppo China

ख़ास बातें
  • Oppo ने चीनी बाजार में Oppo Reno 9 सीरीज फोन को लॉन्च कर दिया है।
  • Oppo Reno 9 और 9 Pro में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 9 और 9 Pro Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है।
विज्ञापन
Oppo ने चीनी बाजार में Oppo Reno 9 सीरीज फोन को लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 8 सीरीज का अपग्रेड मार्केट में नए डिजाइन के साथ आया है। इस लाइनअप में Oppo Reno 9, Oppo Reno 9 Pro और Oppo Reno 9 Pro Plus शामिल हैं। आइए ओप्पो के इन स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं। हालांकि ये तीनों ही फोन एक जैसे लगता हैं, लेकिन इनमें स्पेसिफिकेशंस के मामले में अंतर है। यहां हम आपको इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।
 

Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Reno 9 और Reno 9 Pro में 6.7 इंच की सेंटर्ड पंच होल कर्व्ड AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 394 PPI,120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। Reno 9 में Qualcomm Snapdragon 778G SoC दिया गया है। वहीं प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 8100-Max चिपसेट दिया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो दोनों में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कलर ऑप्शन के लिए यह Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इन दोनों में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Reno 9 में 64MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा है। इसके अलावा Reno 9 Pro में 50MP का पहला कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रैफाइट कूलिंग सिस्टम और इंफार्रेड सेसंर आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बता दें कि कुछ दिनों पर ओप्पो रेनो 9 की फोटो लीक हुई थी।


Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 Pro की कीमत और उपलब्धता


Oppo Reno 9 की कीमत:
कीमत की बात करें तो Oppo Reno 8 के अपग्रेड वर्जन Oppo Reno 9 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥2,499 यानी कि 28,575 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ¥2,699 यानी कि 30,883 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥2,999 यानी कि 34,309 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 9 Pro की कीमत:
Oppo Reno 9 Pro के 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को ¥3,499 यानी कि 40,032 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट ¥43,464 यानी कि रुपये में मिल रहा है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो ये स्मार्टफोन Bright Moon Black, Tomorrow Gold और Slightly Drunken कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो ये स्मार्टफोन 2 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं अन्य मार्केट में कब आएंगे फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Bundled 80W fast charger
  • कमियां
  • Main camera lacks OIS
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »